{"_id":"6a44f5dee6e805e649084b16","slug":"video-agras-eminent-doctors-honoured-on-national-doctors-day-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का अभिनंदन, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का अभिनंदन, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित
आगरा। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर दिव्य सेवा ट्रस्ट, आगरा की ओर से मंगलवार को भोगीपुरा स्थित ग्रीन हाउस में चिकित्सक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को समाज और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में डॉ. ए. के. गुप्ता, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, डॉ. डी. बी. शर्मा, डॉ. रंजना बंसल, डॉ. संजय सेन, डॉ. अलका सेन, डॉ. आर. बी. सिंह, डॉ. विजय कात्याल, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. अनिल सारस्वत, डॉ. नवनीत गोयल, डॉ. मीरा, डॉ. जे. पी. राव एवं डॉ. मीनाक्षी वर्मा को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अमन वर्मा, के. पी. बंसल, चन्द्रशेखर, आचार्य सुशील, सोनिका अग्रवाल, सौरभ, जगमोहन गुप्ता, सुरेश कुशवाहा, शर्मिला एवं गीता शिवहरे सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ए. के. गुप्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुलश्रेष्ठ ने किया। अतिथियों का स्वागत डॉ. हरेन्द्र चौहान ने किया। अंत में डॉ. राकेश शुक्ला एवं अमन वर्मा ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।