{"_id":"6a43ee1dd23a72f03b0d0a97","slug":"rudreshwar-corridor-project-to-gain-momentum-dhamtari-set-to-become-a-major-religious-tourism-hub-in-chhattisgarh-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4453459-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dhamtari News: रुद्रेश्वर कॉरिडोर को जल्द मिलेगी रफ्तार, धमतरी बनेगा छत्तीसगढ़ का प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari News: रुद्रेश्वर कॉरिडोर को जल्द मिलेगी रफ्तार, धमतरी बनेगा छत्तीसगढ़ का प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 10:13 PM IST
Link Copied
धमतरी में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पर्यटन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रुद्रेश्वर कॉरिडोर की विस्तृत कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। अध्यक्ष नीलू शर्मा ने परियोजना की समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर प्रथम चरण के कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से धमतरी जिले का छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण स्थान है। जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से जिले में पर्यटन विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन रुद्रेश्वर मंदिर परिसर में विकसित किया जा रहा रुद्रेश्वर कॉरिडोर धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पर्यटन विकास के विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
बैठक में कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने रुद्रेश्वर कॉरिडोर के प्रथम चरण में प्रस्तावित विकास कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों की जानकारी परियोजना में प्रमुखता से प्रदर्शित की जाए। साथ ही घाट परिसर में 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियां स्थापित करने, उद्यान और दीवारों पर भगवान शिव से जुड़े प्रतीकों, आभूषणों, पुष्पों और पौधों की जानकारी प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए।
जिला प्रशासन द्वारा धमतरी पर्यटन और रुद्रेश्वर कॉरिडोर पर आधारित विशेष वीडियो प्रस्तुति भी दिखाई गई। नीलू शर्मा ने कहा कि रुद्रेश्वर मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, इसलिए मेला स्थल, मुक्तिधाम और अस्थि विसर्जन स्थल को यथावत और सुरक्षित रखा जाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि धमतरी राम वनगमन पथ से जुड़े क्षेत्र में आता है, इसलिए परियोजना में इस ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत का भी समुचित उल्लेख किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।