Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Student molested at tea stall, incident captured in CCTV footage, accused in custody in Bhilai
{"_id":"6a6ef492404ddc79a202008e","slug":"durg-student-molested-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4567834-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhilai News: चाय की टपरी पर छात्रा के साथ छेड़छाड़, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना, हिरासत में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilai News: चाय की टपरी पर छात्रा के साथ छेड़छाड़, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना, हिरासत में आरोपी
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 02:46 PM IST
भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 31 जुलाई की रात मॉडल टाउन स्थित शनि मंदिर के पास एक चाय की टपरी पर हुई, जहां छात्रा अपने दोस्तों और सहेली के साथ बैठी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से बालोद जिले की रहने वाली है और स्मृति नगर में रहकर पढ़ाई करती है। छात्रा ने शिकायत में बताया कि रात करीब 10:30 बजे वह अपने दोस्तों के साथ चाय पी रही थी। इसी दौरान हेमंत छत्री नाम का युवक वहां पहुंचा और अचानक उसका गला पकड़ लिया। इसके बाद उसने छात्रा के गाल पर जबरन किस कर दिया।
छात्रा ने आरोपी से खुद को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह कुर्सी से गिर गई। शोर सुनकर उसकी सहेली और अन्य दोस्त बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान सहेली के साथ भी मारपीट की, जिससे उसके सिर और नाक पर चोट आई।
घटना के बाद आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। पूरी वारदात टपरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें आरोपी की हरकतें दिखाई दे रही हैं। पीड़िता की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।