{"_id":"68105d49ce4df3aa9203d2ca","slug":"video-governor-of-chhattisgarh-reached-amarkantak-in-madhya-pradesh-2025-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पहुंचे मध्य प्रदेश के अमरकंटक, मां नर्मदा के दर्शन कर की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पहुंचे मध्य प्रदेश के अमरकंटक, मां नर्मदा के दर्शन कर की पूजा-अर्चना
छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल आज सुबह धरमपानी रेस्ट हाउस से सीधे मध्यप्रदेश के अमरकंटक पहुचे जहा पर वे माँ नर्मदा उदगम मंदिर पहुचकर माता रानी के दर्शन किये,,और विधि विधान से पूजा अर्चना की। छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका अपनी दो दिवसीय दौरे पर जीपीएम जिले में हैं। और आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। राज्यपाल आज सुबह धरमपानी रेस्ट हाउस से सीधे मध्यप्रदेश के अमरकंटक पहुंचे। जहां पर वे मां नर्मदा उदगम मंदिर में विधि विधान से मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। मां नर्मदा से छत्तीसगढ़ प्रदेश वासियों के लिए सुख समृद्धि की प्राथना की। पूजा अर्चना के बाद राज्यपाल महोदय अमरकंटक से सीधे जीपीएम के गौरेला ब्लॉक के पकरिया गांव पहुचेंगे। जहां पर वे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए। ग्रामीण आदिवासियों के घर का निरीक्षण करने के बाद पकरिया गांव में ही संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पहुचकर। वहां का भी निरीक्षण करेंगे। जिसके बाद वे वहां से सीधे पेंड्रारोड़ रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।