{"_id":"67b2d929f18de7c2050ed598","slug":"video-voting-continues-for-three-tier-panchayat-elections-in-gpm","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : GPM में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी, बैगा समुदाय में गजब का उत्साह... बूथों पर लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : GPM में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी, बैगा समुदाय में गजब का उत्साह... बूथों पर लंबी कतारें
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। छत्तीसगढ़ के सीमांत गांव धनौली और करंगरा में भी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो रही है। इन गांवों में निवास करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के बीच मतदान को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केन्द्रों के सामने मतदान करने के लिए मतदाताओं की लम्बी लम्बी कतारे लगी हुई है। हालांकि, बैगा जनजाति आज भी मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह नहीं जुड़ पाई है, फिर भी वे समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के प्रयासों में पीछे नहीं हैं। चाहे लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा चुनाव हो या त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव। हर बार वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। बैगा जनजाति को "राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र" कहा जाता है, लेकिन उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति अब भी जस की तस बनी हुई है। बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहने के बावजूद उनका लोकतंत्र के प्रति विश्वास और संकल्प उम्मीद की किरण को जगाए रखता है। मतदान केंद्रों पर बैगा समुदाय के लोगों की लंबी कतारें यह दर्शा रही हैं कि वे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं। प्रशासन द्वारा भी इन गांवों में मतदान को सुगम और सुचारू बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। हालांकि मतदान केन्द्रों मे कही धूप से बचने के लिए टेंट लगाए गए हैं तो कुछ मतदान केन्द्रों मे टेंट नहीं होने के चलते वोटर धूप में परेशान हो रहे हैं। बैगा आदिवासियों की मानें तो वो विकास को लेकर वोट कर रहे है। गांव का विकास होना ही चाहिए। उन्हें सड़क पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है और उनका वोट विकास को लेकर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।