{"_id":"6717599512f8d5878503ee80","slug":"video-30-families-of-darbha-are-yearning-for-pure-water-in-jagdalpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जगदलपुर में शुद्ध पानी को तरस रहे दरभा के 30 परिवार, गांव में नहीं है एक भी हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जगदलपुर में शुद्ध पानी को तरस रहे दरभा के 30 परिवार, गांव में नहीं है एक भी हैंडपंप
जगदलपुर में आजादी के इतने वर्षों के बाद भी बस्तर जिले के कई ऐसे गाँव है जो मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है, इन सुविधाओं में इन्हें ना तो पानी सही मिल पा रहा है और ना ही उन्हें अब तक एक हैंड पंप की सुविधा मिली है, ये गांव है दरभा ब्लाक के मुंडागढ़ पंचायत के कंगाडेरा का, जहाँ रहने वाले 30 परिवार आज भी गंदा पानी पीने के साथ ही उसी पानी में भोजन भी बना रहे है। बताया जा रहा है कि दरभा ब्लाक में भीषण जलसंकट से कई आदिवासी परिवार जूझ रहे है, इन सुविधाओं के लिए कई बार बताया गया लेकिन अब तक सुविधा के नाम पर इन ग्रामीणों को केवल आश्वासन ही मिला है, मुंडागढ़ पंचायत के कंगाडेरा पारा के 30 परिवारों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है, जिसके कारण उन्हें नाले का गंदा पानी पीने के साथ ही खाना बनाने के लिए मजबूर हैं, ये आदिवासी परिवार के लोग मूलभूत सुविधा के लिए आज भी तरस रहे है, पंचायत के लोग गांव में आज तक एक भी हैंडपंप तक नहीं खोद पाए है, तेजी से हो रहे इलाके के विकास के बीच यह तस्वीर निकलकर आई है, ये आदिवासी परिवार अपनी समस्या के जल्द समाधान की आस में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।