{"_id":"671673c6605796c54e04385b","slug":"video-police-in-action-on-viral-video-of-azamgarh-one-arrested","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आजमगढ़ के वायरल वीडियो पर एक्शन में पुलिस, एक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आजमगढ़ के वायरल वीडियो पर एक्शन में पुलिस, एक को पकड़ा
आजमगढ़ में पुलिस अभिरक्षा में इलाज करा रहे घायल को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और एक को हिरासत में ले लिया है इसके साथ ही दूसरे की तलाश की जा रही है। आरोप है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के हर्रा की चुंगी निवासी संजय यादव ने 15 अक्टूबर को तहरीर दिया था। आरोप था कि 15 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे उसके भाई करन यादव शेखपुरा निवासी साथी निखिल चौहान व हर्रा की चुंगी निवासी हर्ष चौहान के साथ अपने बाइक से बद्दोपुर की तरफ जा रहा था। जहां रास्ते में उसे दौलतपुर गांव निवासी अमन सिंह व आरटीओ ऑफिस के पास रहने वाले रोशन सिंह और एक अन्य व्यक्ति ने करन को फोन कर बद्दोपुर बुलाया। जहां जाते समय रास्ते में ही अमन सिंह ने अपने साथियों के साथ करन की गाड़ी को रोक कर करन के सीने में गोली मार दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुट गई।शुक्रवार की भोर में लगभग तीन बजे हरैया के पास शहर कोतवाली पुलिस और अहरौला थाना क्षेत्र के गहजी गांव निवासी आरोपी रोशन सिंह उर्फ हिमांशु सिंह हरैया के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी रोशन सिंह उर्फ हिमांशु सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान पुलिस की मौजूदगी में एक व्यक्ति आता है और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उसपर थप्पड़ जड़ देता है। उक्त घटना का किसी ने वीडियो भी बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसीपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि
वायरल वीडियो मेरे संज्ञान में नहीं है। इसमें दो व्यक्ति शामिल थे। जिसमें एक युवक को हिरासत में लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।