{"_id":"671602bae83c2a5e6b077578","slug":"video-after-the-approval-of-the-waqf-board-the-work-of-demolishing-illegal-floors-of-sanjauli-mosque-started","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वक्फ बोर्ड की मंजूरी के बाद संजौली मस्जिद की अवैध मंजिलें गिराने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वक्फ बोर्ड की मंजूरी के बाद संजौली मस्जिद की अवैध मंजिलें गिराने का काम शुरू
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:21 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में बनी मस्जिद की तीन अवैध मंजिलें गिराने के लिए वक्फ बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद मस्जिद कमेटी ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर करीब 12:40 पर कमेटी ने मस्जिद की छत को उखाड़ने का काम शुरू किया। कमेटी ने बोर्ड को पत्र लिखकर अवैध निर्माण तोड़ने के लिए मंजूरी मांगी थी। सोमवार को यह मंजूरी मिल गई। इसके बाद ऊपरी तीन मंजिलों को गिराने का काम शुरू कर दिया गया। मस्जिद कमेटी ने इस संबंध में डीसी शिमला, एसपी शिमला व नगर निगम को भी सूचित कर दिया है। मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ का कहना है कि बोर्ड से अवैध निर्माण गिराने की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद आज मस्जिद की छत को उखाड़ा जा रहा है। कहा कि पैसे जुटाकर अवैध निर्माण तोड़ा जाएगा। पूरे अवैध निर्माण तोड़ने में दो से तीन महीने लगेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपसी भाईचारा व सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे, इसलिए यह फैसला लिया गया है। मस्जिद कमेटी अपने खर्च पर अवैध निर्माण को तोड़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।