Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
A tanker full of milk overturned in Rajgarh, people arrived with utensils to collect it_watch video
{"_id":"671531dcda271a0fca04da8a","slug":"a-tanker-full-of-milk-overturned-in-rajgarh-people-arrived-with-utensils-to-collect-it-watch-video-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2236869-2024-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: राजगढ़ में पलटा दूध से भरा टैंकर, समेटने के लिए बर्तन लेकर पहुंचे लोग, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: राजगढ़ में पलटा दूध से भरा टैंकर, समेटने के लिए बर्तन लेकर पहुंचे लोग, देखें वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 20 Oct 2024 11:13 PM IST
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पलटे हुए एक दूध के टैंकर के पास बर्तन लेकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होती हुई नज़र आ रही है और उसी टैंकर में से ग्रामीण दूध के बर्तन भरते हुए नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला रविवार की सुबह का बताया जा रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि बोड़ा नगरीय क्षेत्र से लगभग एक किलोमीटर पूर्व ही दूध से भरा हुआ टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को लगी एक के बाद एक दूध को लूटने की होड़ सी मच गई,और लोग बर्तन लेकर टैंकर तक पहुंचने लगे और दूध की लूट शुरू हो गई।
साथ ही बताया जा रहा है कि दूध का यह टैंकर आयस्टर फ्रेश मिल्क लिमिटेड कंपनी का था, जो कि दूध लेकर नरसिंहगढ़ से देवास की तरफ जा रहा था, लेकिन बोड़ा नगरीय क्षेत्र से लगभग एक किलोमीटर पूर्व दूध का यह टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें लगभग 15 हजार लीटर दूध था। ऐसे में आसपास निवास करने वाले लोग दूध को लूटने के लिए अलग अलग तरह के बर्तन लेकर टैंकर के पास पहुंच गए, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया की सुर्खिया बने हुए हैं। वहीं दुर्घटना के बाद ड्राइवर और क्लीनर को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। वहीं पुलिस को जैसे ही इस मामले की सूचना लगी वे मुझे पर पहुंची और दूध भरकर ले जा रही भीड़ को तितर बितर किया गया।
गौरतलब है कि,इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इसके पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें खाने-पीने में इस्तेमाल किए जाने वाले तरल वो खाद्य पदार्थों का वाहन पलटते ही अलग अलग क्षेत्र में लोग बर्तन लेकर लूटने के लिए पहुंच जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।