{"_id":"671623d7053283e61505528c","slug":"video-upacanava-ma-bhajapa-jataga-sabha-sata-sapa-kagarasa-na-lkasabha-ma-janata-ka-kaya-tha-gamaraha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : उपचुनाव में भाजपा जीतेगी सभी सीटें, सपा-कांग्रेस ने लोकसभा में जनता को किया था गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : उपचुनाव में भाजपा जीतेगी सभी सीटें, सपा-कांग्रेस ने लोकसभा में जनता को किया था गुमराह
सपा कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में जनता को गुमराह किया है। जनता दोनों के छलावे को जान चुकी है। अब उनकी दाल नहीं गलने वाली है। यह बातें सोमवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। विकास की रफ्तार में तेजी आई है। एक्सप्रेस-वे के रुप में प्रदेश उभर कर सामने आ रहा है। प्रदेश के सभी जनपदों में विकास कार्य हो रहे है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में उपचुनाव नौ सीटों पर हो रहे हैं। प्रदेश की जनता भाजपा के विकास कार्यों को देख रही है। विपक्ष के छलावे का जवाब जनता इस उपचुनाव में देगी। भाजपा प्रदेश की सभी नौ सीटों पर जीत दर्ज करेगी। विपक्ष का सूपड़ा साफ होगा। उन्होंने सपा और कांगेस में सीटों के बटवारे को लेकर चल रहे मतभेद पर कहा कि यह दोनों पार्टियों का व्यक्तिगत विषय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।