Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Etawah News
›
VIDEO : करहल सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन से पहले नेता जी के अंत्येष्टि स्थल पर नमन करने पहुंचे तेज प्रताप
{"_id":"6715f84b2acb808310055aaa","slug":"video-karahal-sata-para-upacanava-ka-le-namakana-sa-pahal-nata-ja-ka-atayashhata-sathal-para-namana-karana-pahaca-taja-paratapa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करहल सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन से पहले नेता जी के अंत्येष्टि स्थल पर नमन करने पहुंचे तेज प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करहल सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन से पहले नेता जी के अंत्येष्टि स्थल पर नमन करने पहुंचे तेज प्रताप
नेता जी मुलायम सिंह के अंत्येष्टि स्थल पर नमन करके सोमवार को पूर्व सांसद और विधानसभा उपचुनाव के सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव नामांकन करने के लिए मैनपुरी के लिए रवाना हुए। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव समेत परिवार के कई लोग शामिल हुए।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद करहल विधानसभा सीट रिक्त हुई है। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सपा ने अखिलेश यादव के भतीजे और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। सोमवार सुबह 10:30 बजा सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने सैफई स्थित आवास पर हवन पूजन किया। इसके बाद सैफई मेला ग्राउंड में बने नेताजी मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर पहुंचकर माथा टेकते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। फिर सैफई पेट्रोल पंप रोड स्थित पिता रणवीर सिंह यादव की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लेकर अपने काफिले के साथ नामांकन के लिए रवाना हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।