{"_id":"671600018b249909a20cecf5","slug":"video-shahajahapara-ma-thhamathhama-sa-manaya-gaya-karavacatha-narajal-varata-rakha-sahagana-na-ka-pata-ka-tharaghaya-ka-kamana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में धूमधाम से मनाया गया करवाचौथ, निर्जला व्रत रख सुहागिनों ने की पति की दीर्घायु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में धूमधाम से मनाया गया करवाचौथ, निर्जला व्रत रख सुहागिनों ने की पति की दीर्घायु की कामना
शाहजहांपुर में करवाचौथ का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। पति की दीघार्यु की कामना के साथ सुहागिनों ने दिनभर निर्जला व्रत रखा। रात को चंद्रमा के उदय होने पर दर्शन व अर्घ्य देकर पति के हाथों पानी पीकर व्रत का पारण किया। रविवार को करवाचौथ के चलते महिलाओं द्वारा दिनभर पूजन-अर्चन की तैयारियां करने और सजने-संवरने का दौर चलता रहा। शाम को मंदिरों व पार्कों में सामूहिक और घरों में परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर पूजन-अर्चन का दौर शुरू हुआ। रात जैसे ही चांद दिखाई दिया सुहागिन महिलाओं ने चौथ माता की पूजा कर छलनी से चांद को निहारा और अखंड सौभाग्य का आशीष मांगा। करवाचौथ व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। खासतौर पर नवविवाहित जोड़ों ने करवाचौथ को विशेष बनाने के लिए एक-दूसरे को उपहार दिए। पहली बार पति के लिए व्रत रखने वाली सुहागिनों के लिए यह दिन खास रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।