Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
VIDEO : करवा चौथ पर भी नहीं आई पिता से अलग रह रही मां, अवसाद में 11वीं में पढ़ने वाले बेटे ने दे दी जान
{"_id":"67169275332788dac8081630","slug":"video-karava-catha-para-bha-naha-aaii-pata-sa-alga-raha-raha-ma-avasatha-ma-11va-ma-paugdhhana-val-bta-na-tha-tha-jana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करवा चौथ पर भी नहीं आई पिता से अलग रह रही मां, अवसाद में 11वीं में पढ़ने वाले बेटे ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करवा चौथ पर भी नहीं आई पिता से अलग रह रही मां, अवसाद में 11वीं में पढ़ने वाले बेटे ने दे दी जान
उत्तर प्रदेश के आगरा में मां की निष्ठुरता की ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर लोग दहल गए। यहां एक महिला अपने पति से अलग रहने लगी। करवाचौथ पर भी वह घर नहीं आई। इससे अवसाद में आए 11वीं में पढ़ने वाले बेटे ने खुदखुशी कर ली। बेटे की मौत की खबर मिली, फिर वह घर नहीं आई। बेटे का आखिरी बार चेहरा भी नहीं देखा। बेटे की मौत से पिता बिलखता रहा।
घटना रुनकता स्थित सिल्वर एस्टेट कॉलोनी में रविवार रात करीब 8 बजे की है। यहां रहने वाला मनोज शुक्ला बेयरिंग फैक्टरी में कर्मचारी है। उसका 18 वर्षीय बेटा पारस कक्षा 11 का छात्र था। पारस के ताऊ लक्ष्मण ने बताया कि मनोज की पत्नी शकुंतला डेढ़ साल पहले विवाद के कारण घर से चली गई थी। वह लंबे समय से पड़ोस के मोहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रह रही है।
वह इतनी निष्ठुर है कि कभी बेटे से बात तक नहीं करती थी। बेटे ने कई बार बात करने का प्रयास किया। लेकिन, वह नहीं मानी। कभी मिलने भी नहीं आती थी। घर में पिता-पुत्र रहते थे। इस वजह से पारस अवसाद में चल रहा था। रविवार शाम करीब 7 बजे मनोज ने बेटे पारस के साथ खाना खाया। इसके बाद वह किसी काम से घर से बाहर चला गया था। करीब एक घंटे बाद लौटा तो पारस कमरे में पंखे पर फंदे से लटका मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।