{"_id":"671639050a0fe2c86e0d87a1","slug":"video-jaefa-kalja-na-jata-fatabl-ka-uthaghatana-maca-rajakaya-raja-kalja-ramapara-ka-5-0-sa-haraya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जीएफ कॉलेज ने जीता फुटबॉल का उद्घाटन मैच, राजकीय रजा कॉलेज रामपुर को 5-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जीएफ कॉलेज ने जीता फुटबॉल का उद्घाटन मैच, राजकीय रजा कॉलेज रामपुर को 5-0 से हराया
Karan Kapoor
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:50 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज के खेल मैदान पर अंतर महाविद्यालय फुटबाल (पुरुष) टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को राजकीय रजा कॉलेज रामपुर और जीएफ कॉलेज की टीमों के बीच उद्घाटन मैच खेला गया, जिसमें जीएफ कॉलेज की टीम ने 5-0 से जीत दर्ज की। मैच के दौरान राजकीय रजा कॉलेज की टीम के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर सके।
टूर्नामेंट में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से संबद्ध हिंदू कॉलेज मुरादाबाद, बरेली कॉलेज बरेली, विश्वविद्यालय कैंपस बरेली, राजकीय रजा कॉलेज रामपुर, एसएस कॉलेज और जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।टीमों के बीच मुकाबले के बाद फाइनल मैच भी खेला जाएगा। देर शाम को प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उद्घाटन मैच का प्रारंभ प्राचार्य मोहसिन हसन खान, क्रीड़ा सचिव फैयाज अहमद, सुहेल अहमद नकवी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।