सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa Fake ghee worth more than a lakh rupees seized food department goes out to take show-off action

Khandwa: लाख रुपये से ज्यादा कीमत का नकली घी जब्त, त्योहार से पहले खाद्य विभाग निकला दिखावे की कार्रवाई करने

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 21 Oct 2024 10:47 PM IST
Khandwa Fake ghee worth more than a lakh rupees seized food department goes out to take show-off action

देश भर में दीपावली पर्व को लेकर चारो ओर तैयारियां जोरों पर हैं और दीपोत्सव की बात हो और उसमें मिठाई और पकवानों की बात न हो, ऐसा हो नहीं सकता। ऐसे में इन दिनों मिठाई और पकवान बनाने के लिए घी, दूध और मावा की डिमांड भी काफी बढ़ जाती है। लेकिन इस दौरान कुछ लालची मुनाफाखोर अपने थोड़े से लालच के चक्कर में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हुए नकली घी, दूध और मावा भी असली प्रोडेक्ट की आड़ में मार्केट में खपा देते हैं। हालांकि, इसे रोकने के लिए जिम्मेदार खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय विभाग, मामूली सी कार्रवाई कर खुद को सुथरा साबित कर देता है।

ऐसी ही एक कार्रवाई मध्यप्रदेश के खंडवा नगर के विट्ठल मंदिर क्षेत्र में सोमवार शाम की गई। जहां खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने एक फर्म पर छापा मारा और वहां से बड़ी मात्रा में नकली घी के पैकेट जब्त किए। इस दौरान अधिकारियों ने घी का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भी भिजवाया है। बता दें कि दीपोत्सव का पर्व जिस तरह नजदीक आ रहा है, उसी तरह मिठाई बनाने की सामग्री की मांग भी बढ़ती जा रही है। पर्व से पूर्व ही अन्य प्रदेशों एवं जिलों से बड़ी तादाद में मावा भी व्यापारी बुलाकर अपने पास स्टॉक कर लेते हैं एवं दीपावली के पूर्व ही मिठाई तैयार करने का कार्य शुरू कर देते हैं। कहीं यह मिठाई शहरवासियों की सेहत न बिगाड़ दे, इस ओर खाद्य एवं औषधीय विभाग का अब तक शायद ध्यान नहीं गया है और विभाग खानापूर्ति के नाम पर पिछले वर्ष की तरह ही सैंपल लेकर अब भी कागजी खानापूर्ति करते दिखाई दे रहा है।

एक लाख रुपये से अधिक का नकली घी हुआ जब्त
इधर, सोमवार को खंडवा नगर में कार्रवाई करने निकले मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि यहां पर पूजा रास के नाम से घी जैसा मिलता जुलता पदार्थ बेचा जा रहा है। इसी के चलते वे लोग यहां डीके सेल्स फर्म पर पहुंचे थे और यहां पर देखा कि ऊपर तीसरी मंजिल पर काफी मात्रा में गोकुल पूजा रस एक्सपोर्ट क्वॉलिटी के नाम से डब्बे रखे हुए थे, जिसे खोलने पर उसमें घी से मिलता-जुलता पदार्थ उसके अंदर मिला है। इसी आधार पर उसके नमूने भी लिए गए हैं और इसी के साथ ही यहां से यह माल भी जब्त किया गया है, जो कि करीब 437 किलो ग्राम घी यहां से जब्त हुआ है, जिसका बाजार मूल्य करीब एक लाख नौ हजार रुपये है।

दीपावली पर रहता है डिमांड और सप्लाई में अंतर
इधर, दीपावली पर्व को देखते हुए मावा और घी सहित शहर में बिकने वाली मिठाई की जांच को लेकर उन्होंने बताया कि अभी लगातार इसको लेकर शिकायतें मिल रही हैं। चूंकि पर्व के चलते डिमांड और सप्लाई में काफी बड़ा अंतर आ जाता है। इसलिए खाद्य विभाग का अमला भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा है कि इस तरह के मिलावटी खाद्य पदार्थ आम जनता तक न पहुंचे और अगर यह कहीं बिक्री के लिए आए हैं तो तत्काल उनके नमूना लेकर उन्हें जब्त भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में गोल चक्कर बना पशुओं की चारागाह, हरियाली को पहुचा रहे नुकसान; जिम्मेदार प्रशासन बना लापरवाह

21 Oct 2024

VIDEO : एनसीसी के नौकायान अभियान की शुरुआत अटल घाट से हुई

21 Oct 2024

VIDEO : हरिद्वार में डिप्टी कलेक्टर ने टैंकरों से तेल चोरी करते दो लोगों को पकड़ा, आठ फरार

21 Oct 2024

VIDEO : जीएफ कॉलेज ने जीता फुटबॉल का उद्घाटन मैच, राजकीय रजा कॉलेज रामपुर को 5-0 से हराया

21 Oct 2024

VIDEO : बदलते मौसम में बढ़ने लगे बुखार के मरीज, चिकित्सक की सलाह- सेहत का रखें ख्याल

21 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : डिवाइन लाइट स्कूल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने की घाटों की सफाई

21 Oct 2024

VIDEO : एम्स प्रशासन की लापरवाही से पांच साल की बच्ची की मौत, माता-पिता ने गोद में शव लेकर किया प्रदर्शन

21 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या का मामला, परिजनों ने की आरोपियों को फांसी देने की मांग

21 Oct 2024

VIDEO : घर के दरवाजे में लगी कुंडी व ताला तोड़कर लाखों की चोरी

21 Oct 2024

VIDEO : यूपीपीएससी के खिलाफ सड़क पर उतरे प्रतियोगी छात्र, यह है उनकी मांग

21 Oct 2024

VIDEO : पीसीएस और आरओ-एआरओ परीक्षा एक दिन में कराने पर भड़के प्रतियोगी छात्र, सड़क पर उतरे

21 Oct 2024

VIDEO : कबीरधाम में 20 एकड़ से अधिक गन्ने के खेत में लगी आग, किसानों को लाखों का नुकसान

21 Oct 2024

VIDEO : प्रतियोगी छात्रों ने यूपीपीएससी का किया घेराव, आयोग के चेयरमैन से वार्ता करने पर अड़े

21 Oct 2024

VIDEO : सीआरएस ने रेलवे इलेक्ट्रॉिनिक इंटरलॉकिंग और दोहरी करण का किया निरीक्षण, रूट का लिया जायजा

21 Oct 2024

VIDEO : थामने थारै आला काम कर दिया इब म्हारी बारी

21 Oct 2024

VIDEO : गौरेला पेंड्रा मरवाही में एम्बुलेंस से डीजल चोरी करने का चालक का वीडियो वायरल

VIDEO : अंतराग्नि में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बादशाह ने मचाया धमाल

21 Oct 2024

VIDEO : महिला मेठ संगठन ने डीएम कार्यालय पर दिया धरना, रखी ये मांग

21 Oct 2024

VIDEO : उपचुनाव में भाजपा जीतेगी सभी सीटें, सपा-कांग्रेस ने लोकसभा में जनता को किया था गुमराह

21 Oct 2024

Maharashtra Elections 2024: हरियाणा में बीजेपी को जीत दिलाने के बाद महाराष्ट्र में RSS ने बनाया बड़ा प्लान

21 Oct 2024

VIDEO : मोगा में लाॅरेंस बिश्नोई और बंबीहा गैंग के चार शातिर काबू, छह अवैध हथियार बरामद

21 Oct 2024

VIDEO : Shravasti: एसओ इकौना पर सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से अभद्रता का आरोप

21 Oct 2024

VIDEO : मसूरी में करवा चौथ उत्सव: महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल भी पहुंचीं

21 Oct 2024

VIDEO : संपत्ति हड़पने के लिए हुई महंत गोविंद दास की हत्या, पुलिस ने गुमशुदगी से उठाया पर्दा, चार गिरफ्तार

21 Oct 2024

VIDEO : दिल्ली में ब्लास्ट के दूसरे दिन भी जांच करती दिखीं सुरक्षा एजेंसियां, देखें वीडियो

21 Oct 2024

VIDEO : वाराणसी में घाट किनारे सफाई अभियान जारी, हटाई जा रही सिल्ट

21 Oct 2024

VIDEO : आतंक की भेंट चढ़ा एक पिता: बच्चे भी पिता को याद कर रो रहे

21 Oct 2024

VIDEO : जौनपुर के मड़ियाहू में कोटेदारों का प्रदर्शन, जवाहर भवन लखनऊ का करेंगे घेराव

21 Oct 2024

VIDEO : फरीदाबाद के बीके नागरिक अस्पताल में लाइन में घुसने को लेकर मरीजों में हुआ झगड़ा, देखें वीडियो

21 Oct 2024

VIDEO : नोएडा के आर्य कन्या गुरुकुल पर लगेगा ताला

21 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed