बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   cyber-fraud-in-name-of-marriage-proposal-men-impersonating-girl-voice-2-arrested

CG: शादी का रिश्ता कराने के नाम पर साइबर ठगी, लड़की की आवाज निकालकर करते थे बात; दो गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2026 06:01 PM IST
cyber-fraud-in-name-of-marriage-proposal-men-impersonating-girl-voice-2-arrested

शादी का रिश्ता कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले दो शातिर साइबर आरोपियों को जांजगीर-चांपा साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हेडफोन और ब्लूटूथ डिवाइस की मदद से लड़की की आवाज निकालकर लोगों से शादी और रिश्ते को लेकर बातचीत करते थे। इसके बाद रिश्ता तय कराने के नाम पर अलग-अलग रकम लेते और पैसे मिलने के बाद संपर्क तोड़ देते थे।

पुलिस के मुताबिक, मामले का खुलासा तब हुआ जब अजय राठौर ने 15 अगस्त को साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के खाते में एक व्यक्ति ने अस्पताल जाने के लिए तत्काल नकदी की जरूरत बताकर फोन-पे के जरिए 2 हजार रुपये ट्रांसफर किए और बदले में नकद राशि ले ली। कुछ दिन बाद बैंक खाते पर होल्ड लगने के बाद उसे पता चला कि उसके खाते में साइबर ठगी की रकम आई थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और मोबाइल नंबरों से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान पुलिस की कड़ी लक्ष्मीनारायण उर्फ लाला साहू निवासी अमोदा और सोनू साहू निवासी चांपा तक पहुंची। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ।

2025 से चल रहा था ठगी का खेल
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वर्ष 2025 से ब्लूटूथ डिवाइस और हेडफोन की मदद से लड़की की आवाज निकालकर लोगों से शादी और रिश्ते को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसके लिए ‘पवित्र रिश्ता डॉट कॉम’ के नाम से प्रचार सामग्री का इस्तेमाल किया जाता था। लोगों को शादी का रिश्ता कराने का झांसा देकर उनसे रकम ली जाती थी। पैसे मिलने के बाद आरोपी संपर्क बंद कर देते थे।

पढे़ं:  छत्तीसगढ़ की रूप कुमारी बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष, म्हस्के को भी जिम्मेदारी

कई जिलों में लोगों को बनाया शिकार
पुलिस की बैंकिंग और साइबर पोर्टल से की गई जांच में कवर्धा, रायपुर, बलौदाबाजार, बालोद और महासमुंद समेत कई जिलों से जुड़ी शिकायतों के सुराग मिले हैं। आरोपियों के बैंक खातों में अलग-अलग लोगों से ठगी की रकम पहुंचने की जानकारी सामने आई है। मोबाइल चैटिंग की जांच में भी कई अन्य लोगों से ठगी के संकेत मिले हैं, जिन्होंने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, हेडफोन, व्हाट्सऐप चैटिंग से जुड़े साक्ष्य और ‘पवित्र रिश्ता डॉट कॉम’ के फ्लेक्सी व पंपलेट जब्त किए हैं। बैंक खातों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच अभी जारी है। पुलिस के अनुसार जांच आगे बढ़ने पर ठगी की रकम और पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फिरोजपुर छावनी स्थित श्री बांकेबिहारीजी मंदिर में धूमधाम से मनाया तीज पर्व

बहराइच के रुपईडीहा में नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की अफीम बरामद

17 Aug 2026

Dharamshala News: युवक की मौत पर शीला में चक्का जाम, कार्रवाई की मांग पर सड़क पर उतरे लोग

17 Aug 2026

कानपुर: मंडी समिति की नई सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, ठेकेदार ने नहीं कराया पैचवर्क

17 Aug 2026

रायबरेली में बारिश से जनजीवन प्रभावित

17 Aug 2026
विज्ञापन

लखनऊ: मुंशी पुलिया पॉलिटेक्निक मार्ग पर भीषण जाम, ई-रिक्शा और बसों के कारण फंसी एंबुलेंस

17 Aug 2026

रायबरेली में संगीतमयी श्रीराम कथा एवं सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन

17 Aug 2026
विज्ञापन

रायबरेली में सावन के सोमवार पर शिवमंदिरों में उमड़ी भीड़

17 Aug 2026

Bilaspur: पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग बोले- घुमारवीं को नया कुछ नहीं मिला, पुराने कामों पर नया लेबल लगाकर लौटे सीएम

17 Aug 2026

Sawan Special: धर्मपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शिवलिंग पर चढ़ाया दूध-बेलपत्र

17 Aug 2026

उन्नाव: किन्नर व चालक से लूट के मामले में तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

17 Aug 2026

Video: हापुड़ में बदहाल सड़क बनी मुसीबत, बुजुर्ग के शव को ले जाने में हुई दिक्कत, लोगों ने सिस्टम को कोसा

17 Aug 2026

सीएम योगी बोले: 2017 से पहले प्रदेश में भूख से होती थी मौत, सपाई उठा ले जाते थे गरीबों का राशन

17 Aug 2026

इटावा में मां-बेटी की निर्मम हत्या, घर में खून से लथपथ मिले दो दिन पुराने शव

17 Aug 2026

VIDEO: नाथ नगरी में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, वनखंडी नाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक

17 Aug 2026

VIDEO: बरेली में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा, अफसरों ने हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल

17 Aug 2026

कोटेदारों के सम्मान से ई-पॉस तक, लोक भवन में योगी ने गिनाईं बदलाव की कहानी

17 Aug 2026

लखनऊ में सीएम योगी बोले- 2017 के पहले कोटेदार शब्द से ही लोगों को चिढ़ होती थी

17 Aug 2026

मोगा के आरा रोड में महिलाओं ने मनाया तीज का त्योहार

बहादुरगढ़: नगर पालिका कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल 12वें दिन भी जारी

रायबरेली में आस्तीक देव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सई नदी में स्नान फिर मंदिर में की पूजा-अर्चना

17 Aug 2026

फिरोजपुर से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस रवाना

Nahan News: वंदे मातरम के अपमान के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय तक निकाली रैली

17 Aug 2026

Kangra: युवक की मौत पर शीला में चक्का जाम, लोगों ने जताया रोष

17 Aug 2026

भिवानी: राष्ट्रगीत के अपमान के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का कैंडल मार्च

17 Aug 2026

बाराबंकी में अवसानेश्वर, बुढ़वा बाबा और महादेवा में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

17 Aug 2026

करनाल: सावन महीने के तीसरे सोमवार को नागपंचमी का विशेष और दुर्लभ संयोग

17 Aug 2026

Chamoli: थराली में बारिश से बुरे हाल, सड़क व पैदल मार्ग मलबा आने और पत्थर गिरने से बंद

17 Aug 2026

कीरतपुर साहिब में ब्रेक फेल होने से बेकाबू ट्राला पलटा

Rampur Bushahr: सत्यनारायण मंदिर में खुलेगी वेद पाठशाला, पुस्तकालय में मिलेंगे वेद-पुराण और उपनिषद

17 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed