{"_id":"698c1af5b2752e64f90b5d93","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-3938751-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नींद की झपकी से हादसा: DJ पर नाचते बरातियों को कैप्सूल वाहन ने रौंदा, चार महिलाएं घायल; एक बिलासपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींद की झपकी से हादसा: DJ पर नाचते बरातियों को कैप्सूल वाहन ने रौंदा, चार महिलाएं घायल; एक बिलासपुर रेफर
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 12:21 PM IST
Link Copied
जांजगीर चांपा जिले के गांव घिवरा के मेन रोड पर डीजे की धुन पर डांस कर रहे बारातियों पर एक अनियंत्रित कैप्सूल वाहन जा घुसा। जिसमें चाह महिलाओं को चोट आई है। घटना बीती रात 10 बजे की बताई जा रही है, जो कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से बारात आई थी। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले पेंड्रावन से बिर्रा के भाटापारा में रथू देवांगन के यहां बारात पहुंची थी। जो कि गेट के पास सभी बाराती डीजे के धुन पर डांस कर रहे थे। इस बीच शिवरीनारायण की ओर से कैप्सूल वाहन चालक ने सड़क पर बारात होने पर सड़क में खड़ी थी। जिसके बाद वह अचानक से चलने लगी और बारातियों के ऊपर चढ़ गई।
बरात घर के द्वार पर पहुंच चुकी थी। परघनी होने वाली थी। जिसके बाद सड़क किनारे लगे टेंट से जा टकराई। जिसक वीडियो भी सामने आया है। वहीं टक्कर से टेंट के पास खड़ी चार महिलाओं को चोट आई है। अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें हल्की चोट आई है। वहीं घायल महिलाओं में भूरी बाई 65 वर्ष, राधिका देवांगन, रेधुका देवांगन 55 वर्ष है। जिनका इलाज बिर्रा में ही चल रहा है।
वहीं एक महिला उसा बाई देवांगन 53 वर्ष के पैर पर चक्का चढ़ गया। जिससे उनकी हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी बिर्रा पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और कैप्सूल वाहन चालक को हिरासत में लिए गया। जिससे पूछने पर बताया कि उसे झपकी आने से नींद लग गई थी। फिलहाल, बिर्रा थाने में कैप्सूल वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज चालक को हिरासत में लिए गया है, साथ ही कैप्सूल वाहन को जब्त कर आगे की जांच पड़ताल की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।