{"_id":"6a5246992d0c3d1f68046dd2","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4490490-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: 3 दिन से लापता 9वीं के छात्र का खेत में दफन मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: 3 दिन से लापता 9वीं के छात्र का खेत में दफन मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2026 08:23 PM IST
सक्ती जिले में अडभार थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता 9वीं कक्षा के छात्र का शव खेत में दफन मिला है। घटना से पूरे इलाके में चर्च बना हुआ है। मृतक की पहचान कपिल कुमार केवट के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कपिल कुमार केवट पिछले तीन दिनों से लापता था। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक खेत में शव दफन है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। खेत की खुदाई कर छात्र का शव बाहर निकाला गया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।