{"_id":"68cecd8eb2cd8277090e5ee1","slug":"video-kabirdham-journalist-attacked-while-reporting-2025-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम : रिपोर्टिंग में गए पत्रकार के ऊपर हमला, मोबाइल लूट लिए, आरोपी के गिरफ्तारी की मांग, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम : रिपोर्टिंग में गए पत्रकार के ऊपर हमला, मोबाइल लूट लिए, आरोपी के गिरफ्तारी की मांग, सौंपा ज्ञापन
कबीरधाम जिले में पत्रकार सुरक्षा को लेकर एक गंभीर घटना सामने आई है। कल शुक्रवार शाम एक छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित चैनल के पत्रकार और उनके कैमरामैन पर एक पानी बोतल कंपनी व मसाला कंपनी के मालिक ने हमला कर दिया। रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार को रोकने के लिए उसे गले से पकड़कर मारने की कोशिश की गई। इस दौरान कैमरामैन के दो मोबाइल फोन लूट लिए गए, जबकि तीसरे मोबाइल को भी छीनने का प्रयास हुआ। हमले के बाद पत्रकार अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। इस घटना के बाद जिले के सभी पत्रकार आक्रोशित हैं। आज शनिवार को पत्रकारों की बैठक हुई व कवर्धा से सिग्नल चौक पर धरना दिया। इसके बाद मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। पत्रकारों ने मांग किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो। अगर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं होती है तो धरने प्रदर्शन और चक्काजाम करने की चेतावनी भी दी है।पत्रकार संजय यादव पर की गई फर्जी एफआईआर को तत्काल रद्द किया जाए।पत्रकार संगठनों ने इस घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से इस मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह सवाल भी उठाया जा रहा है कि क्या प्रशासन और पुलिस पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।