{"_id":"68ce7643881df3969608ae7e","slug":"video-video-napalgaja-rada-ralva-satashana-sa-jaltha-shanpr-haga-tarana-ka-sacalna-30-50-thana-ma-mal-sakata-ha-sagata-2025-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से जल्द शुरू होगा ट्रेनों का संचालन, 30-50 दिन में मिल सकती है सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से जल्द शुरू होगा ट्रेनों का संचालन, 30-50 दिन में मिल सकती है सौगात
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन की जांच सीआरएस और प्री-सीआरएस के माध्यम से उच्च अधिकारियों द्वारा पूरी कर ली गई है। अब लोगों में उत्सुकता है कि आखिर ट्रेनों का संचालन कब से शुरू होगा।
समाजसेवी रतन अग्रवाल ने बताया कि ट्रेनों के संचालन की प्रक्रिया में लगभग 30 से 50 दिन का समय और लग सकता है। संचालन शुरू होने के बाद न केवल रुपईडीहा बल्कि पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के यात्री भी आसानी से भारत के विभिन्न शहरों की ओर ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे। नेपाल के बांके, बर्दिया, दांग, सुर्खेत और कैलाली जिलों के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नेपाली नागरिक रोडवेज व डग्गामार बसों से यात्रा करते हैं, जबकि ट्रेनों के संचालन के बाद यात्रा सस्ती, सुरक्षित और सुगम हो जाएगी।
व्यापारियों का मानना है कि ट्रेनों के संचालन से क्षेत्रीय व्यापार में भी तेजी आएगी। भारतीय शहरों से आने वाले माल की ढुलाई में लागत कम होगी, क्योंकि रेल का भाड़ा ट्रक और अन्य साधनों की तुलना में काफी सस्ता होगा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बलराम मिश्रा, संरक्षक विजय मित्तल, उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल रहीम और सुभाष चंद्र जैन ने कहा कि ट्रेनों के संचालन से क्षेत्रीय व्यापार को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।