सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mazdoor Vikas Manch president injured in dog attack dies

Bahraich News: कुत्ते के हमले में जख्मी मजदूर विकास मंच के अध्यक्ष की मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mazdoor Vikas Manch president injured in dog attack dies
कुत्ते के हमले में कृष्ण गोपाल कसेरा की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन व अन्य।  - फोटो : कुत्ते के हमले में कृष्ण गोपाल कसेरा की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन व अन्य।
विज्ञापन
नानपारा। किला मोहल्ला निवासी मजदूर विकास मंच के अध्यक्ष को बीते चार अप्रैल को कुत्ते ने काट लिया था। इलाज के लिए सीएचसी नानपारा पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन की दो डोज भी दी थी। इसके बाद भी उनके शरीर में संक्रमण फैल गया। बुधवार शाम चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Trending Videos


मोहल्ला निवासी कृष्ण गोपाल कसेरा (70) मजदूर विकास मंच के जिलाध्यक्ष थे। बीते चार अप्रैल को किसी कार्य से जाते समय उन्हें मोहल्ले में ही एक कुत्ते ने काट लिया था। पांच अप्रैल को वह इलाज के लिए नानपारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां, उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन की पहली डोज देते हुए घर वापस भेज दिया। बुधवार को वह घर के सामने अचेत हालत में मिले थे। मोहल्लेवासियों की सूचना पर सभासद ने ठेलिया की व्यवस्था कर उन्हें सीएचसी पहुंचाया, वहां आठ अप्रैल को उन्हें दूसरी डोज भी दी गई, लेकिन घाव में तेजी से संक्रमण बढ़ने पर चिकित्सक ने देर शाम उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रात लगभग नौ बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुत्ता काटे तो बचाव के लिए करें ये उपाय

- तुरंत बहते पानी और साबुन से 15 मिनट तक घाव धोएं।
- डेटॉल, स्पिरिट या एंटीसेप्टिक भी लगा सकते हैं।
- एंटी रैबीज वैक्सीन का पूरा कोर्स लगवाएं।
- बच्चों को बताएं- अंजान कुत्तों से छेड़छाड़ न करें।


क्या न करें:

- घाव पर मिर्च, चूना, तेल या हल्दी न लगाएं।
- घाव काे बांधे नहीं, खुला रखें।
- झाड़-फूंक के चक्कर में समय न बर्बाद करें।
- वैक्सीन का कोर्स अधूरा न छोड़ें।


बचाव के लिए चलेगा अभियान

नानपारा में इस तरह की यह पहली घटना है। इससे पहले इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आई थी। नागरिकों को कुत्ते के हमले से बचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए कुत्तों को पकड़ने के साथ ही उनका बधियाकरण भी कराया जाएगा।
रंगबहादुर सिंह, ईओ, नानपारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed