{"_id":"69daa9efc0c74c22040bd2b3","slug":"seven-unfit-school-vehicles-seized-warning-issued-bahraich-news-c-98-1-slko1007-147378-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सात अनफिट स्कूली वाहन सीज, चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सात अनफिट स्कूली वाहन सीज, चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में एआरटीओ द्वारा सीज किए गए अनफिट स्कूल वाहन। - स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बहराइच। सहायक संभागीय परिवहन विभाग और यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान एक स्कूल परिसर से सात अनफिट वाहन सीज कर कोतवाली देहात में खड़े करा दिए गए।
एआरटीओ ओपी सिंह, पीटीओ अवधराज गुप्ता और यातायात निरीक्षक रामप्रकाश यादव के नेतृत्व में टीम ने गोंडारोड स्थित सेंट नार्बेट स्कूल में पहुंचकर स्कूली वाहनों की गहन जांच की। जांच के दौरान सात वाहन ऐसे पाए गए जो मानकों के अनुरूप नहीं थे और अनफिट स्थिति में संचालित किए जा रहे थे।
इस पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी सात वाहनों को सीज कर उन्हें कोतवाली देहात में खड़ा करा दिया। साथ ही स्कूल प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भविष्य में केवल फिटनेस प्रमाणपत्र वाले वाहनों का ही संचालन किया जाए।
अधिकारियों ने स्कूल प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि दोबारा अनफिट वाहन सड़कों पर चलते पाए गए तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ ओपी सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ स्कूल प्रबंधन लापरवाही बरत रहे हैं। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है और आगे भी इसे जारी रखा जाएगा। विभाग ने संकेत दिए हैं कि सोमवार को भी इसी तरह सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos