सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard ran away carrying a child, father struggled to save his life

Bahraich News: बच्चे को उठाकर भागा तेंदुआ, पिता ने संघर्ष कर बचाई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 12 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Leopard ran away carrying a child, father struggled to save his life
तेंदुए के हमले में घायल बच्चे फरजान को लिए पिता अजमत अली।  - स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बिछिया। सुजौली रेंज के अयोध्यापुरवा गांव में शनिवार शाम शादी की दावत में जा रहे आठ वर्षीय मासूम पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और उसे पिता के हाथ से छीनकर ले जाने की कोशिश की। पिता ने साहस दिखाते हुए तेंदुए से भिड़कर बेटे की जान बचा ली। हमले में मासूम के सिर में गहरे जख्म हुए हैं।
Trending Videos



गांव निवासी अजमत अली अपने बेटे फरजान (8) का हाथ पकड़कर शनिवार शाम पड़ोस में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दोनों खेतों के बीच पगडंडी से गुजर रहे थे, तभी गांव के पास पुलिया के निकट खेत से निकलकर तेंदुए ने बच्चे पर झपट्टा मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अचानक हुए हमले से घबराने के बजाय पिता ने बेटे का हाथ नहीं छोड़ा और तेंदुए से भिड़ गया। अजमत अली के मुताबिक, संघर्ष के दौरान उन्होंने पूरी ताकत लगाकर तेंदुए को धक्का दिया, जिससे वह कुछ दूर जा गिरा और बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ा लिया।


हमले में बच्चे के गले, गर्दन और सिर पर गहरे जख्म हो गए। परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा रेफर कर दिया।


गांव के लोगों का कहना है कि घटना के समय क्षेत्र में बिजली नहीं थी, जिससे अंधेरा छाया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर तेंदुआ आबादी में घुस आया और हमलावर हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।


------

वन विभाग की टीम पहुंची, सहायता दी जाएगी
डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि सुजौली रेंजर रोहित कुमार ने घटना की सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया है। एक टीम अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चे के परिजनों से मिली है। तत्काल सहायता के रूप में पांच हजार रुपये दिए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed