सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Paving the way for train operations to the Nepal border

Bahraich News: नेपाल सीमा तक ट्रेन संचालन का रास्ता साफ

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 12 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for train operations to the Nepal border
बहराइच में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रेलवे के महाप्रबंधक।       -संवाद
विज्ञापन
बहराइच /नानपारा /रुपईडीहा। सीमावर्ती क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बहराइच से नानपारा होते हुए नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन तक ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो अगले दो सप्ताह में ट्रेनें चलने लगेंगी।
Trending Videos



इस महत्वपूर्ण योजना को जमीन पर उतारने के लिए शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने स्पेशल ट्रेन से बहराइच स्टेशन पहुंचकर निरीक्षण किया। उनके साथ डीआरएम गौरव अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान स्टेशन की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्लेटफार्म की स्थिति, यात्री सुविधाओं और टिकटिंग व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।


रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि बहराइच से नेपालगंज रोड तक ट्रेन संचालन के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। संकेत दिए कि मई के शुरुआती दिनों में ट्रेन संचालन शुरू हो सकता है। खास बात यह है कि नेपालगंज रोड स्टेशन तक ब्रॉडगेज का काम लगभग पूरा हो चुका है और शेष कार्य भी तेजी से निपटाए जा रहे हैं।


निरीक्षण का एक बड़ा उद्देश्य स्टेशनों के सुंदरीकरण की योजना को अंतिम रूप देना भी रहा। अधिकारियों ने बताया कि बहराइच, रिसिया, मटेरा और नानपारा सहित सभी प्रमुख स्टेशनों का रिडेवलपमेंट किया जाएगा। इसमें आधुनिक वेटिंग हॉल, बेहतर पेयजल व्यवस्था, साफ-सुथरे शौचालय, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं और डिजिटल सूचना प्रणाली जैसी व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। निरीक्षण के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।

नानपारा में निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने रेलवे अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। लोगों ने रुपईडीहा से प्रयागराज, गोरखपुर और बाबा बैद्यनाथ धाम तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग करते हुए ज्ञापन भी सौंपा। अधिकारियों ने इन मांगों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया।


इसके बाद अधिकारियों की स्पेशल ट्रेन रुपईडीहा स्थित नेपालगंज रोड स्टेशन पहुंची, जहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों का मानना है कि इस रेल लाइन के शुरू होने से सीमावर्ती इलाकों में व्यापार, पर्यटन और स्थानीय रोजगार के अवसरों में बड़ा इजाफा होगा। इस दौरान सुमित कुमार, सफदर हुसैन, सत्य प्रकाश, अभय गुप्ता तथा सेक्शन इंजीनियर एपी कौलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed