सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Mahakal: Baba Mahakal's three eyes opened in Bhasma Aarti on Chaturdashi.

Ujjain Mahakal: चतुर्दशी पर भस्म आरती में खुला बाबा महाकाल का त्रिनेत्र, मंदिर में गूंजा 'जय श्री महाकाल'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 20 Sep 2025 07:43 AM IST
Ujjain Mahakal: Baba Mahakal's three eyes opened in Bhasma Aarti on Chaturdashi.
अश्विन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आज शनिवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार किया। वही बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। आज पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से भी गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे अश्विन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि वार शनिवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट के साथ रुद्राक्ष और फूलों की माला धारण कराई गई। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गयी। आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का त्रिपुंड और त्रिनेत्र से आकर्षक स्वरूप में शृंगार किया गया। इन दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

यह भी पढ़े- धार्मिक नगरी में रावण दहन की परंपरा का विरोध, ब्राह्मण समाज के पोस्टर में ऐसा क्या जिस पर मचा बवाल

आज है सर्वार्थ सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग, अमृत योग और अमृत सिद्धि शुभ योग
हिंदू धर्म में हर तिथि और वार का विशेष महत्व होता है। हर महीने शिवरात्रि आती है, जो कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। यह दिन देवों के देव महादेव भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है और भक्त व्रत भी रखते हैं। मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इससे विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है जबकि अविवाहितों के लिए शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। पंचांग के अनुसार, अश्विन शिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग, अमृत योग और अमृत सिद्धि शुभ योग बन रहा है। वहीं अभिजीत मुहूर्त और मघा नक्षत्र के संयोग में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने वाले साधक की सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

296 दिनों से जारी है विद्युत कर्मियों का धरना, VIDEO

20 Sep 2025

मांगी नाव न केवट आना कहई तुम्हार मरमु मैं जाना, VIDEO

20 Sep 2025

फेरीवाला बनकर घूमने वाले छह चोर गिरफ्तार, VIDEO

20 Sep 2025

Greater Noida Encounter: सर्राफा की दुकान से चोरी के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

19 Sep 2025

Rajasthan News: चौथ का बरवाड़ा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सैकड़ों दुकानें और मकान जलमग्न

19 Sep 2025
विज्ञापन

VIDEO: लखनऊ विश्वविद्यालय में लगने वाले गोमती पुस्तक मेले की चल रही तैयारी

19 Sep 2025

सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के बेटे को बनाया बंधक, पुलिस ने गोली मारकर बच्चे को बचाया

19 Sep 2025
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को किया गया जागरूक, डॉक्टर ने दिए स्वस्थ रहने के टिप्स

19 Sep 2025

Rewa News: सीएम ने दी 162.31 करोड़ की सौगात; सिविल अस्पताल होगा 100 बिस्तरों का, ITI-औद्योगिक केंद्र की घोषणा

19 Sep 2025

VIDEO: प्रसव पीड़ा में गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाकर काटा हंगामा

19 Sep 2025

Meerut: वन विभाग ने स्कूली बच्चों ने किया पौधरोपण, स्वच्छता अभियान चलाया

Meerut: 75 लोगों ने किया रक्तदान

Meerut: दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन

19 Sep 2025

Meerut: आपदा से बचाव के लिए मॉकड्रिल का आयोजन

19 Sep 2025

शिक्षक का स्टाफ रूम में सोते हुए वीडियो वायरल

19 Sep 2025

Jabalpur News: पूर्व महापौर और यातायात आरक्षक का विवाद पहुंचा थाने, निलंबन के बाद पुलिस कर्मी पर एफआईआर दर्ज

19 Sep 2025

कानपुर: पनकी में सड़क की जर्जर हालत, हादसों का खतरा बढ़ा

19 Sep 2025

कानपुर के पनकी में सड़क पर जलभराव, लीकेज बनी मुसीबत...लोग बोले- निकलना हो गया है दुश्वार

19 Sep 2025

टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करे सरकार, VIDEO

19 Sep 2025

58 वर्ष पहले खेल-खेल में शुरू हुई थी हुकुलगंज की रामलीला आज परंपरा बन चुकी है

19 Sep 2025

अलीगढ़ के प्रिंस नगर कॉलोनी में क्लीनिक पर सीआईडी का आईपीएस अधिकारी बन धमकी देने पर मुकदमा दर्ज

19 Sep 2025

हिसार: पुलिस कार्यक्रम में छात्राओं ने सीखा आत्मविश्वास

19 Sep 2025

अब नहीं डूबेगी राजधानी!: सरकार ने जारी किया दिल्ली का ड्रेनेज मास्टर प्लान, देखें खास रिपोर्ट

19 Sep 2025

Meerut: नारद मोह के मंचन से शुरू हुआ रामलीला मंचन

Meerut: आज़ाद समाज पार्टी ने बुलडोजर कार्रवाई की निंदा की

19 Sep 2025

Meerut: रावण और कुंभकर्ण के जन्म का मंचन

Meerut: सरधना रामलीला में श्रीराम और सीता जन्म का मंचन

Meerut: ऑटो और पिकअप की आमने सामने की भिड़ंत, चालक घायल

19 Sep 2025

Meerut: रालोद और आजाद समाज पार्टी के नेताओं को सलावा जाने से रोका

19 Sep 2025

उत्तरकाशी...भागीरथी नदी में फंसी मिली कार, युवक की तलाश जारी

19 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed