अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत व जिला पुलिस की साइबर क्राइम थाना की टीम ने के शुक्रवार देर रात लाडवा में दबिश देकर अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से करीब 50 हाई-टेक कंप्यूटर बरामद किए गए।
तीन स्तर पर चलता था गिरोह
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि ठग अमेरिकी नागरिकों को अपनी ठगी का शिकार बनाकर प्रत्येक से एक हजार से लेकर चार हजार डॉलर तक की ठगी को अंजाम देते थे। पूरा गिरोह तीन स्तर पर चलता था पहले स्तर पर डायलर दूसरे स्तर पर क्लोजर और तीसरे स्तर पर इनका सरगना होता है। डायलर का काम नागरिकों से बात कर उन्हें झांसे में लेना होता है। उसे क्लोजर को पूरी जानकारी देनी होती है। क्लोजर नार्कोटिक्स अधिकारी बनकर बैंक खातों की डीटेल लेते थे और उन्हें एनडीपीएस एक्ट में उनके बैंक अकाउंट का प्रयोग होने की बात कहता था।
पुलिस कर रही जांच
घबराया नागरिक जल्दी से अपना पैसा निकालता और इनके कहने पर इनके खाते में ट्रांसफर कर देता। इस तरह से ये ठग अपनी ठगी को अंजाम देते थे। यह गिरोह बीते दो साल से लाडवा में चल रहा था। पुलिस अब जांच कर रही है कि यह अब तक कितने नागरिकों को अपना निशाना बना चुके हैं और कितने डॉलर तक की ठगी को अंजाम दिया है। साथ ही पुलिस ने इनके सरगना तक पहुंचने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन कर लिया है जो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने जनता से अनुरोध किया है कि साइबर अपराध से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम हेल्पलाइन से संपर्क करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।