{"_id":"68ce7a7a05cc82698d0ffb92","slug":"video-hamirpur-rakesh-sharma-took-charge-as-municipal-corporation-commissioner-2025-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: राकेश शर्मा ने संभाला नगर निगम आयुक्त का पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: राकेश शर्मा ने संभाला नगर निगम आयुक्त का पदभार
नगर निगम हमीरपुर में एमसी आयुक्त पद पर राकेश शर्मा ने ज्वाइन किया है। इससे पूर्व वह नादौन में बतौर एसडीएम अपनी सेवाएं दे रहे थे। वहां पर करीब एक साल सेवाएं देने के बाद उन्हें नगर निगम हमीरपुर का आयुक्त लगाया गया है। राकेश शर्मा इससे पहले कांगड़ा के धीरा, सुजानपुर में बतौर एसडीएम अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पूर्व में वह मेडिकल काॅलेज में अतिरिक्त निदेशक के पद पर भी करीब डेढ़ साल सेवारत रह चुके हैं। वह बिलासपुर जिले के तहत आने वाले घुमारवीं क्षेत्र के निवासी हैं। राकेश शर्मा ने ज्वाइन करने के बाद कहा कि नगर निगम की नए जुड़े क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष फोकस किया जाएगा। बुजुर्गों के चलने तथा बैठने के लिए बेहतर स्थान चिन्हित कर उन्हें विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा शहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सुनिश्चित किया जाएगा कि शहर पूरी तरह से क्लीन रहे। वहीं पूर्व के वार्डों की समस्याओं पर भी मंथन किया जाएगा। इसके लिए बुद्धिजीवी वर्ग के साथ बैठक कर उनके विचार जानेंगे। इसके उपरांत उचित दिशा में आगे बढ़ेगे। नगर निगम के रास्ते, सडक़ें व गलियां बेहतर हों यह सुनिश्चित किया जाएगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।