Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Pulsar bike catches fire during repair atKorba garage, panic ensues, bike dragged to road, fire brigade douses
{"_id":"6addd083fd1b36081a0567b8","slug":"pulsar-bike-catches-fire-during-repair-atkorba-garage-panic-ensues-bike-dragged-to-road-fire-brigade-douses-flames-korba-news-c-1-1-noi1487-4870271-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा: गैरेज में रिपेयरिंग के दौरान पल्सर बाइक में लगी आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: गैरेज में रिपेयरिंग के दौरान पल्सर बाइक में लगी आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक
कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में रविवार दोपहर बाइक रिपेयरिंग के दौरान अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मुड़ापार पेट्रोल पंप मोड़ के पास स्थित एक गैरेज में पल्सर बाइक में आग लगी और कुछ ही देर में लपटों ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि आग गैरेज और आसपास खड़ी दूसरी बाइकों तक नहीं पहुंची। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
किक मारते ही उठी चिंगारी, बाइक में लगी आग
जानकारी के मुताबिक, बाइक स्टार्ट नहीं हो रही थी, जिसके बाद उसका मालिक धक्का देकर उसे गैरेज तक लेकर पहुंचा। मिस्त्री बाइक की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान किक मारते ही अचानक चिंगारी उठी और बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी, जिससे बाइक मालिक, मिस्त्री और वहां मौजूद लोग घबरा गए।
जलती बाइक को गैरेज से बाहर निकाला
आग बढ़ती देख मिस्त्री ने आसपास खड़ी अन्य बाइकों और दुकान को बचाने के लिए जलती हुई बाइक को किसी तरह गैरेज से बाहर सड़क पर पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद दमकल विभाग और मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षद शैलेंद्र सिंह उर्फ पप्पी ने बताया कि बाइक पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक जलकर खाक हो गई थी।
पेट्रोल लीकेज की आशंका, पुलिस कर रही जांच
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक में पेट्रोल लीकेज होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मरम्मत के दौरान किक मारने पर शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी से आग भड़क उठी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।