Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Korba News
›
Congress economic blockade in protest against the arrest of Bhupesh Baghel son demonstration held on National Highway
{"_id":"687f47e35e78a7862b02295b","slug":"video-congress-economic-blockade-in-protest-against-the-arrest-of-bhupesh-baghel-son-demonstration-held-on-national-highway-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी, नेशनल हाइवे पर किया प्रदर्शन, देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी, नेशनल हाइवे पर किया प्रदर्शन, देखें
कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:42 PM IST
Link Copied
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में आर्थिक नाकेबंदी शुरू कर दी है। अंबिकापुर कटघोरा नेशनल हाईवे 130 पर जेजरा बायपास चौक पर कांग्रेसी एकत्रित हुए और ईडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया। कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा की है, जिसके तहत प्रमुख सड़कों और नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी सड़क पर टायर जलाकर विरोध जता रहे हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी तरह की उपद्रव की स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके। पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर और अन्य वरिष्ठ नेता प्रदर्शन में मौजूद हैं। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि ईडी की कार्रवाई राजनीतिक उद्देश्यों के लिए की जा रही है और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। रामपुर क्षेत्र की विधायक फूल सिंह राठिया ने बताया कि ईडी के विरोध में आज प्रदर्शन किया जा रहा है। कोरबा जिले में ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। भाजपा कहती है कि एक पेड़ मां के नाम लेकिन आदिवासी जल जंगल जमीन को काट कर किया जा रहा बाप के नाम अडाणी को जमीन बेचा जा रहा है। पाली तानाखार के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेटा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे को उसके जन्मदिन पर ईडी ने पड़ा है जिसका विरोध स्वरूप आज प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे के खिलाफ कार्यवाही करना एक दुखद घटना है जो कि किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं है और केवल पूर्व मुख्यमंत्री के बेटा है का कर कार्रवाई की गई है इसके विरोध में आज प्रदर्शन किया गया। वही इस प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रही और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। यह विरोध प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगा, जिसमें बड़े मालवाहकों को रोकने का फैसला किया गया है, जबकि सवारी वाहनों को नहीं रोका जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।