{"_id":"68651353eabf8b25f302e0b5","slug":"video-hen-kept-fighting-with-a-snake-to-save-its-chicks-the-hen-died-due-to-snake-bite-in-korba-2025-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा में चूजों को बचाने के लिए सांप से लड़ती रही मुर्गी, नाग के डसने से मुर्गी की मौत, देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में चूजों को बचाने के लिए सांप से लड़ती रही मुर्गी, नाग के डसने से मुर्गी की मौत, देखें
कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 04:39 PM IST
Link Copied
कोरबा जिले के नकटीखार गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मुर्गी ने अपनी जान देकर अपने नन्हें चूजों की रक्षा की। घटना 1 जुलाई की रात करीब 10:25 बजे की है, जब एक जहरीला नाग घर में घुस आया, जहां मुर्गी अपने चूजों के साथ थी। मुर्गी ने नाग से भिड़ंत ले ली और अपनी जान की परवाह किए बिना चूजों को बचाया। मुर्गी ने नाग के हमले का सामना किया और अपने चूजों को बचाने के लिए अपनी जान दे दी।RCRS टीम ने मौके पर पहुंचकर विषैले कोबरा का सफल रेस्क्यू किया।टीम के अध्यक्ष अविनाश यादव और सदस्य सागर व अजय ने बिना समय गंवाए सांप को पकड़ लिया ।
मकान मालिक द्वारिका एक्का ने बताया कि रात में लाइट गोल था तो लेट में खाना खाये और सोने की तैयारी में थे अचानक मुर्गियों की आवाज आने लगी और जा कर देखा कि रूम से लगे कमरे में एक मुर्गी और साप लड़ रहे थे जहाँ मुर्गी की डसने से मौत हो गई और दूसरी अपने चूजों को लेकर बैठी हुई थी तब का कर इनकी सूचना स्नैक कैचर अविनाश यादव को दी गई। स्नेक कैचर अविनाश यादव ने बताया कि इस तरह की घटना बहुत कम देखने को मिलता है जहां एक मां अपने बच्चों को बचाने के लिए सांप से लड़ती है। अक्सर इस तरह के मौसम में सांप निकालने की घटना लगातार सामने आ रही है जिसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है वही सांप देखे जाने पर इसकी सूचना तत्काल स्नैक कैचर टीम को देना चाहिए ताकि समय रहते सांप के भी जान बच सके और लोगों को भी जान बच जाए। टीम सुरक्षित और मानवीय रेस्क्यू करती है और लोगों को सांपों के प्रति जागरूक करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।