{"_id":"68db78a63e88b068ef0f82bf","slug":"video-karab-ratayarada-esaiisael-karama-ka-ghara-oura-mabil-thakana-ma-cara-cctv-ma-katha-hae-cara-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा: रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी के घर और मोबाइल दुकान में चोरी, CCTV में कैद हुए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी के घर और मोबाइल दुकान में चोरी, CCTV में कैद हुए चोर
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में चोरी की दो घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना 8 सितंबर की है, जब रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी रमाकांत शर्मा के क्वार्टर (C-54) में ताला तोड़कर चोरों ने लगभग तीन लाख रुपये नगद और 10 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना घर पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें युवक चोरी करते नजर आए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दूसरी घटना सोमवार की रात घंटाघर क्षेत्र में हुई, जहां चोरों ने मोबाइल दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर लैपटॉप, दो पुराने मोबाइल और एक्सेसरीज चुरा लिए। दुकान संचालक लखन पटेल ने बताया कि करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि CCTV फुटेज और आसपास के सुराग के आधार पर चोरों की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।