{"_id":"68354d5a7176d09df40baaf5","slug":"video-rescue-of-4-feet-long-ahiraj-snake-in-korba-2025-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कमरे में कुंडली मार बैठा था चार फीट का अहिराज सांप, बाल-बाल बची महिला की जान; स्नैकर कैचर की टीम ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में कुंडली मार बैठा था चार फीट का अहिराज सांप, बाल-बाल बची महिला की जान; स्नैकर कैचर की टीम ने किया रेस्क्यू
कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 10:57 AM IST
कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र में एक घर में जहरीला सांप घुस गया। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इसकी सूचना परिजनों ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी। जहां सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सांप का घर में घुसने के बाद महिला अंदर फंस गई और उसे देख बाहर नहीं निकल पा रही थी। सांप दरवाजे पर कुंडली मार बैठा हुआ था। रजगामार क्षेत्र के ओमपुर बस्ती में सूरज कुमार के घर में रात्रि 10 बजे के आसपास यह घटना सामने आई। एक जहरीला सांप घुस गया और दरवाजे के पास बैठ गया। सांप की उपस्थिति के कारण महिला कमरे से बाहर नहीं आ पाई और खुद को सुरक्षित रखने के लिए डंडा लेकर एक किनारे खड़ी हो गई।सूरज और पड़ोसी ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दी, जिन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किए गए सांप की पहचान अहिराज सांप के रूप में हुई, जिसे बाद में सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। पड़ोस में रहने वाले रवि कुमार मानिकपुरी ने बताया कि अहिराज सांप काफी लंबा और खतरनाक दिख रहा था। इससे पहले भी कई बार इस सांप को इस इलाके में विचरण करते देखा जा चुका है। लेकिन अब तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है और इस क्षेत्र में और भी इस प्रजाति के साथ देखे जा चुके हैं। सांप देखने पर तत्काल इसकी सूचना स्नेक कैचर टीम को दी गई। जहां सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा गया। स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि सूचना पर जब मौके पर पहुंचे। इस दौरान अहिराज सांप मौजूद था। जिसका रेस्क्यू किया गया। लगभग 4 फीट का सांप था। जिसे जंगल में छोड़ा गया। यह सांप बहुत खतरनाक होता है। इसके काटने से बचने के चांस बहुत कम होते हैं। लेकिन इस सांप में खूबी होती है कि जल्दी से किसी पर हमला नहीं करता। छेड़छाड़ करने पर ही वह हमला करता है। मौसम बदलने के कारण लगातार सांपों का निकलना शुरू हो गया है। सांप दिखने पर उसे मारने की कोशिश न करें, बल्कि हेल्पलाइन नंबर8817534455 पर सूचना दें।सर्पदंश होने पर बिना देरी किए अस्पताल जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।