{"_id":"6a106691d568530fdd052416","slug":"video-cm-sai-holds-chaupal-in-kamraund-and-announces-several-development-projects-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: महासमुंद में CM ने पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, बच्चों के साथ सेल्फी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: महासमुंद में CM ने पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, बच्चों के साथ सेल्फी ली
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: महासमुंद ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 07:52 PM IST
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम कमरौंद पहुंचे। उन्होंने औचक निरीक्षण के तहत गांव की मां दुर्गा मंदिर में माथा टेका और बच्चों के साथ आत्मीयता से सेल्फी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांव के मुख्य चौराहे पर बरगद पेड़ के नीचे चौपाल लगाई।
यहां उन्होंने सुशासन तिहार के तहत आम जनता और किसानों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि सरकार हर समस्या का समाधान करेगी। मुख्यमंत्री ने महिला समूहों, मितानिन दीदियों और महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं से चर्चा की।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से भी बात कर जमीनी हकीकत जानी। कमरौंद में महिलाओं और लोगों की मांग पर सर्व सुविधायुक्त भवन की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कमरौंद से चरौदा तक 4 किलोमीटर सड़क निर्माण और मुक्तिधाम बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार में यह उनका 16वां जिला दौरा है।
मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश के अलग-अलग स्थानों का दौरा कर रहे हैं। वे सरकार के कामकाज का आकलन कर रहे हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में सभी विभागों की समस्याओं का एक ही जगह निराकरण हो रहा है। जहां शिकायतें आ रही हैं, वहां त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द ही एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा, जिससे आम लोग सीधे अपनी शिकायतें और समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने बढ़ती जरूरतों को देखते हुए जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील की। मुख्यमंत्री ने गैस, पेट्रोल, डीजल और खाद जैसी आवश्यक वस्तुओं के उपयोग में संयम बरतने की बात कही। उन्होंने किसानों को सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।