{"_id":"6a0dc9982b438c5e170ebc15","slug":"video-mahasamund-police-receive-19-high-tech-vehicles-to-strengthen-security-arrangements-mla-flags-them-off-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"महासमुंद पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मिलीं 19 हाईटेक गाड़ियां, विधायक ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासमुंद पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मिलीं 19 हाईटेक गाड़ियां, विधायक ने दिखाई हरी झंडी
महासमुंद जिला पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 19 नई हाईटेक गाड़ियां मिली हैं। इनमें 15 वाहन डायल 112 सेवा और 4 वाहन हाईवे पेट्रोलिंग के लिए शामिल हैं। खास बात यह है कि कोतवाली क्षेत्र के लिए PTZ कैमरे से लैस अत्याधुनिक वाहन भी मिला है, जिससे अब शहर की निगरानी तीसरी आंख से की जाएगी। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, कलेक्टर और एसपी प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। नई गाड़ियों में बोलेरो नियो प्लस, बोलेरो और स्कॉर्पियो जैसे वाहन शामिल हैं। इन वाहनों के शामिल होने से डायल 112 की इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेवा और हाईवे पेट्रोलिंग पहले से ज्यादा तेज और प्रभावी होगी। पुलिस का कहना है कि आधुनिक तकनीक से लैस इन गाड़ियों से शहर और हाईवे दोनों जगह सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।