{"_id":"6a0d75e610b554ced80519dc","slug":"video-rural-sanitation-workers-strike-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: कांग्रेस सरकार बनने पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सभी मांगें होंगी पूरी: राव नरेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: कांग्रेस सरकार बनने पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सभी मांगें होंगी पूरी: राव नरेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
जींद के लघु सचिवालय पर चल रही ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को छठे दिन भी जारी रही। धरने पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा मजदूर और कर्मचारी वर्ग के साथ खड़ी रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सभी लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
धरने की अध्यक्षता ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा (सीटू) के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह और ग्रामीण सफाई कर्मचारी संगठन के जिला प्रधान संजय अठवाल ने संयुक्त रूप से की, जबकि मंच संचालन जिला प्रधान गुलाब बिरौली ने किया।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पिछले 19 वर्षों से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का लगातार शोषण हो रहा है। कर्मचारियों को न स्थायी दर्जा दिया जा रहा है और न ही पूरा वेतन मिल रहा है। उन्होंने सरकार से पॉलिसी बनाकर पक्का करने, उच्च न्यायालय के आदेश लागू करने, 400 की आबादी पर एक कर्मचारी भर्ती करने, घोषित 26 हजार व 27 हजार रुपये वेतन लागू करने तथा कर्मचारी की मृत्यु पर 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई।
सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने 24 और 25 मई को नरवाना में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यालय पर प्रदेश स्तरीय आक्रोश महापड़ाव लगाने की घोषणा भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।