{"_id":"69bc07b0cf1961b082008e0e","slug":"106-elephants-are-present-in-raigarh-damaging-the-crops-of-three-farmers-and-a-group-of-elephants-was-seen-crossing-the-road-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4068537-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raigarh: रायगढ़ में 106 हाथियों की मौजूदगी, तीन किसानों की फसलों को पहुंचाया नुकसान, सड़क पार करते दिखा एक दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: रायगढ़ में 106 हाथियों की मौजूदगी, तीन किसानों की फसलों को पहुंचाया नुकसान, सड़क पार करते दिखा एक दल
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2026 08:21 PM IST
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर से जंगली हाथियों की संख्या 100 के पार पहुंच चुकी है। बीती रात जंगली हाथियों के दल ने तीन किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। मामले की जानकारी मिलते ही नुकसान का आकलन करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की टीम हाथियों के दल पर निगरानी बनाये हुए है।
रायगढ़ जिले के जंगलों में इन दिनों कुल 106 हाथियों की मौजूदगी है। जिसमें 31 नर, 52 मादा के अलावा 23 बच्चे शामिल है। धरमजयगढ़ वन मंडल में 101 हाथी तो रायगढ़ वन मंडल में कुल पांच हाथी हैं। बीती रात जंगली हाथियों के दल ने तीन किसानों की फसलों, जिसमें बोरो के चाल्हा में एक छाल के डोंगाभौना में एक के अलावा रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज के भेंगारी गांव में एक किसान की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है।
छाल रेंज के लोटान परिसर के अंतर्गत आने वाले बोजिया और घरघोड़ा में पांच हाथियों के दल को सड़क पार करते देखा गया है। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने हाथियों का वीडियो भी बनाया, जिसमें एक नन्हे बच्चे को भी मस्ती करते देखा जा रहा है।
धरमजयगढ़ वन मंडल में ही 101 हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट हो चुकी है। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग की टीम, हाथी ट्रैकिंग दल के अलावा हाथी मित्र दल की टीम गांव-गांव पहुंचकर मुनादी करते हुए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही किसी भी काम के सिलसिले में जंगल तरफ नही जाने की अपील की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।