{"_id":"6a1977f3940c03936006ea82","slug":"acb-team-raided-raigarh-and-caught-a-clerk-from-chhal-tehsil-red-handed-accepting-a-bribe-of-rs-60000-for-correcting-a-b1-error-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4335327-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raigarh: एसीबी टीम ने मारा छापा, बी 1 त्रुटि में सुधार के बदले 60 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया बाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: एसीबी टीम ने मारा छापा, बी 1 त्रुटि में सुधार के बदले 60 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया बाबू
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 05:53 PM IST
रायगढ़ जिले में ग्रामीण के राजस्व रिकार्ड में नाम सुधारने के नाम पर 1 लाख की रिश्वत मांगने वाले बाबू को एसीबी की टीम ने आज 60 हजार रूपये लेते रंगे हाथ पकडा है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धसकामुडा का रहने वाला भानुप्रताप पटेल ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत करते हुए बताया था कि उसके परिचित की एक महिला कंचनबाई का धसकामुडा स्थित जमीन के रिकार्ड में नाम कचरा लेख हो गया था तथा उसके द्वारा कंचन बाई की जमीन को क्रय किया जाना था जिस पर अपना नाम सुधारने के लिये कंचन बाई उसे जिम्मेदारी दी थी।
कंचन बाई ने नाम सुधार के लिये तहसील कार्यालय छाल में आवेदन दिया था, जिसके एवज में तहसील के बाबू तुलाराम पटेल ने 1 लाख रूपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। किंतु वह बाबू को 1 लाख रूपये नही देना चाहता था बल्कि उसे रंगे हाथ पकडवाना चाहता था। जिसके बाद उसने एसीबी में मामले की शिकायत कर दी।
एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाये जाने के बाद प्रथम किश्त की राशि के रूप में 60 हजार रूपये देकर प्रार्थी को दी गई जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई। इसी क्रम में आज प्रार्थी को तहसील आफिस छाल में आरोपी तुलाराम पटेल के पास भेजा गया। जहां आरोपी ने प्रार्थी से रिश्वत की रकम लेते ही एसीबी की टीम ने रंगे हाथ आरोपी को पकड़ा है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी का मूल पद शिक्षक है, जो कि तहसील छाल में बाबू के रूप में अटैच था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।