Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Raigarh News
›
Road blockade demanding road construction agitation ends after assurance of road construction within a week in
{"_id":"6a5362cb9edb48b47503c91c","slug":"raigarh-road-blockade-over-demand-for-road-construction-protest-called-off-after-assurance-that-construction-would-begin-within-a-week-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4492961-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: सड़क निर्माण की मांग को लेकर चक्काजाम, एक सप्ताह में सड़क निर्माण के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: सड़क निर्माण की मांग को लेकर चक्काजाम, एक सप्ताह में सड़क निर्माण के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ आंदोलन
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 04:32 PM IST
Link Copied
रायगढ़ जिले में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत के नेतृत्व में आज सुबह चक्काजाम करते हुए नारेबाजी की। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण का आश्वासन मिलने के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।
रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजपुर बाजार के पास की सड़क पिछले लंबे अर्से से जर्जर है। जिससे इस जगह पर आये दिन छोटी-बड़ी घटनाएं होते रहती है। आज सुबह पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत की अगुवाई ने क्षेत्र के ग्रामीणों ने सडक निर्माण की मांग को लेकर सुबह 9 बजे चक्काजाम करते हुए नारेबाजी की है। ग्रामीणों का आरोप था कि राजपुर रोड लंबे अर्से से बदहाल होनें के कारण स्कूली छात्रों, मरीजों, व्यापारियों के अलावा आम नागरिकों को भारी समस्या होती थी।
रवि भगत ने कहा कि एक लंबे अर्से से राजपुर बाजार के पास सड़क बहुत जर्जर स्थिति में था जिसके कारण आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होते रहती थी। इस मामले में सुधार और सड़क निर्माण की मांग को लेकर हमने ज्ञापन दिया था और आज चक्काजाम में बैठे थे। शासन के द्वारा एक सप्ताह के भीतर सड़क चलने लायक बनाने का आश्वासन दिया गया है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है, बरसात के बाद स्थाई रूप से सड़क निर्माण कराया जाएगा। रवि भगत ने यह भी कहा कि सड़क निर्माण के साथ-साथ जिन लोगों को मुआवजा नही मिला उन्हें मुआवजा दिया जाये। मुआवजा नहीं मिलने के कारण ही यहां के सड़क की ऐसी स्थिति है।
सड़क जाम की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी ने कहा है कि बाकारूमा से लैलूंगा 23 कि.मी. निर्माण कार्य एडीबी परियोजना अंतर्गत किया गया है। उक्त मार्ग के ग्राम राजपुर का मात्र 600 मीटर भाग भू-अर्जन का भुगतान नही होनें के कारण भू-स्वामी द्वारा निर्माण नही करने दिया गया। वर्तमान में भू-अर्जन की राशि भू-अर्जन अधिकारी के खाते में जमा कर दी गई है। एडीबी द्वारा 600 मीटर सड़क निर्माण की राशि उपलब्ध न होनें के कारण जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद से राशि 132.56 लाख स्वीकृत की गई है, जिसका निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग को बनाया गया है जिसमें निविदा प्रक्रियाधीन है। वर्तमान में मौके पर आवागमन की परेशानी को देखते हुए आगामी एक सप्ताह के अंदर निर्विवाद स्थल प्राप्त होनें पर मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।