Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Raigarh News
›
VIDEO : Congressmen demonstrated in front of the District Collectorate office raising slogans against the BJP government in Raigarh
{"_id":"67653802d69529b94e075c24","slug":"video-congressmen-demonstrated-in-front-of-the-district-collectorate-office-raising-slogans-against-the-bjp-government-in-raigarh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रायगढ़ में कांग्रेसियों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रायगढ़ में कांग्रेसियों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी
रायगढ़ जिला मुख्यालय में शुक्रवार की दोपहर सैकड़ो कांग्रेसियों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूरा होनें के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था तथा एक के बाद एक विधायकों तथा पूर्व विधायकों के खिलाफ एफआईआर के अलावा उद्योगों में घट रही घटनाओं को लेकर प्रदर्शन किया।
नारेबाजी करते हुए युवक कांग्रेसियों ने प्रदेश के वित्त मंत्री सहित मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर आक्रोश जताते हुए किसानों के साथ होनें वाले छल और भीमराव अंबेडकर के अपमान भी उठाया। इन्हीं दस सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार को चेतावनी भी दी। इस दौरान युवक कांगे्रस के प्रदेश व जिला स्तर के कई नेता शामिल थे।
युवक कांग्रेसियों का कहना था कि लगातार एक साल के भीतर प्रदेश सरकार पूरी तरह कानून व्यवस्था में फेल साबित हुई है और किसानों के साथ-साथ अन्य मामलों में भी प्रदेश सरकार का रवैया ऐसा रहा है कि केवल झूठे मामले में कांगे्रसियों के खिलाफ एक के बाद एक एफआईआर दर्ज की जा रही है। इन युवा नेताओं ने चेतावनी दी कि आज के आंदोलन के बाद आगामी 23 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने की भी तैयारी की जा रही है। साथ ही साथ उन्होंने उद्योगों में लगातार हो रही दुर्घनाओं में हो रही मौतों का मुद्दा भी उठाया कि कैसे ऐसे मामलों में सरकार उद्योग संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नही कर रही है। रायगढ़ एसडीएम का कहना है कि कांग्रसियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान दस सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर के नाम दिया है और उस पर चर्चा के लिये कलेक्टर को भेजा जा रहा है।
1. किसानों के साथ वादाखिलाफी करते हुए, उन्हें समर्थन मूलय नही दिया जा रहा, धान अधिक तौला जा रहा है एवं किसानों को विभिन्न समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
2. अपराधिक मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, जिले में आय दिन घट रही अपराधिक घटनाओं से जनता हलाकान है।
3. नशे के व्यापार में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है किसी प्रकार से अंकुश नही लग रहा है।
4. उद्योगों में स्थानीय युवाओं को नौकरी नही मिल रही है।
5. रायगढ़ जिले का वातावरण अत्यंत प्रदूषित हो गया, उद्योगों से निकलने वाले धूए डस्ट हवा में तैर रहे हैं, जनता को अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।
6. रायगढ़ से धरमजयगढ़ मार्ग एवं शहर के बीचो बीच अनेक मार्ग अत्यंत क्षतिग्रस्त है एवं लगातार दुर्घटनाएं हो रही है।
7. अनियंत्रित एवं ओवरलोड भारी वाहनों के अत्यधिक परिचालन से जनता परेशान है।
8. पूरे प्रदेश में मंदिरों ट्रस्टो के रखरखाव हेतु नियुक्त पंडित पुजारियों को दी गई भूमि की धान खरीदी सुचारू रूप से नही की जा रही है, भेदभाव करते हुए धान खरीदी की जा रही है।
9. पूरे प्रदेश में कांगे्रस नेताओं पर एफआईआर किये जा रहे हैं।
10. उद्योगों में लगातार घटनाएं घट रही है, कर्मचारी की जान जा रही है, इनकी कोई जांच नही होती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।