{"_id":"6890a9805eba364ba30b4c7b","slug":"video-protest-against-jio-facing-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में 1 घंटा रही हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जियो फेसिंग एप को लेकर सोमवार सरकारी अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन सहित तमाम कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। अस्पताल में टैंट गाड़कर कर्मचारियों ने एक घंटे तक जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एक घंटे तक स्वास्थ्य व्यवस्था भी बाधित रही। मरीज आए और चिकित्सकों के इंतजार में बाहर खड़े रहे। जब हड़ताल खत्म हुई तो काफी भीड़ लग गई। सोमवार के दिन आम दिनों की तुलना में काफी अधिक भीड़ होती है। ऐसे में लोगों को परेशानी होना भी लाजमी था। वहीं, अस्पताल में एक घंटा ओपीडी बंद रहने के कारण मरीजों को उपचार नहीं मिल सका। जिससे मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। धरना संपन्न होने के बाद सुबह 11 बजे ओपीडी शुरू हुई तो मरीजों को राहत मिल सकी। ओपीडी के साथ एक्स-रे भी नहीं हो रहे थे। अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह जारी रही। कर्मियों ने कहा कि केवल एक घंटे काम रोका गया है, अगर सरकार समय रहते नहीं मानी तो बड़ा आंदोलन होगा।स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार द्वारा हाजिरी के लिए जियो फेसिंग एप का इस्तेमाल जरूरी करने पर नाराजगी जताते हुए सरकार का विरोध जताया है। डॉक्टर्स और कर्मचारियों का कहना है कि अब 10 अगस्त को बैठक में बड़े आंदोलन का फैसला लिया जा सकता है।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सीएमओ नरेंद्र दहिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में डॉक्टर अजय, नर्सिंग प्रधान राजबाला, लैब टेक्निशियन के आनंद खोश्या, निर्मला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मोबाइल उनकी निजी संपत्ति है और उसमें एप इंस्टॉल कराकर उनकी लोकेशन और निजी डेटा सरकार तक जा रहा है, जो कि अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।