{"_id":"689056c85466c72fb70dcbb9","slug":"video-lucky-won-gold-and-poonam-won-bronze-medal-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: लक्की ने स्वर्ण और पूनम ने कांस्य पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: लक्की ने स्वर्ण और पूनम ने कांस्य पदक जीता
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के प्रथम चरण में पंचकुला में आयोजित एथलेटिक्स खेलों में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं। एथलेटिक्स इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि महिला वर्ग की 10 हजार मीटर दौड़ में पूनम ने तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक और पुरुष वर्ग में ऊंची कूद प्रतियोगिता में लक्की ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स में जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है और शेष बची हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भी पदक की उम्मीद बनी हुई है। वहीं, पंचकुला में आयोजित अन्य खेल महिला हॉकी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और हैंडबॉल में जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और सभी टीमें प्रथम चरण में हारकर बाहर हो गईं। रोहतक में आयोजित नेटबॉल प्रतियोगिता में भी महिला व पुरुष वर्ग की टीमें प्रथम चरण में हारकर बाहर हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।