{"_id":"6aeae1f52a05c4c9f603dad3","slug":"video-bjp-and-congress-workers-come-face-to-face-in-mussoorie-intense-sloganeering-ensues-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"मसूरी में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी
जॉर्ज एवरेस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के जार्ज एवरेस्ट में धरना-प्रदर्शन से पहले बुधवार को मसूरी में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच सड़क पर जमकर नारेबाजी हुई और एक-दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खिलाफ नारेबाजी की, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लेकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। दोनों पक्षों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए काफी देर तक सड़क पर विरोध जताते रहे। स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को अलग किया और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच बढ़ता टकराव कई देर तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। जॉर्ज एवरेस्ट में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से पहले हुए इस घटनाक्रम के बाद शहर का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। दोनों राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।