{"_id":"693fd174007a4c145c024ca8","slug":"video-chaos-and-fighting-at-doon-hospital-doctors-shut-down-the-emergency-department-2025-12-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"दून अस्पताल में मारपीट, बीच बचाव में आए स्टाफ के साथ भी अभद्रता, डॉक्टरों ने की इमरजेंसी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून अस्पताल में मारपीट, बीच बचाव में आए स्टाफ के साथ भी अभद्रता, डॉक्टरों ने की इमरजेंसी बंद
दून मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी की सुरक्षा व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में आ गई। देर रात इमरजेंसी में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। बीच बचाव में आए स्टाफ के साथ भी युवकों ने अभद्रता कर दी। इसके बाद डॉक्टरों ने इमरजेंसी बंद कर दी। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात पलटन बाजार क्षेत्र में युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। इसमें एक गुट के कुछ युवक घायल हो गए थे। साथी उन्हें लेकर दून अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे तो दूसरे गुट के युवक भी वहां आ धमके। दोनों गुटों में वहां भी मारपीट हो गई। इसे रोकने के लिए इमरजेंसी में तैनात स्टाफ और डॉक्टर आए, लेकिन युवकों ने उनके साथ भी अभद्रता कर दी। इससे आक्रोशित डॉक्टरों ने इमरजेंसी का गेट ही बंद कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।