{"_id":"6a326ba56a91d65e940ce085","slug":"video-district-panchayat-board-meeting-focus-on-rural-development-dehradun-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत बोर्ड बैठक, ग्रामीण विकास पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की चौथी और वित्तीय वर्ष की पहली बोर्ड बैठक आज हो रही है। बैठक में दून ग्रामीणांचल के विकास पर मंथन जारी है। इस बार जिला पंचायत की ओर से आय बढ़ाने के संबंध में कई प्रस्ताव रखे जाएंगे। बोर्ड बैठक के मद्देनजर ज्यादातर जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास प्रस्ताव बनाकर जमा करा दिए हैं। जिला पंचायत सदस्यों को बैठक का एजेंडा भेज दिया गया है। इससे पहले तीन बोर्ड बैठकों का आयोजन किया जा चुका है। छह सितंबर को हुई पहली बोर्ड बैठक परिचयात्मक रही और 28 अक्तूबर को हुई दूसरी बैठक में ग्रामीण विकास के लिए करीब 27 करोड़ रुपये के प्रस्ताव शामिल किए गए थे। तीसरी बैठक 28 फरवरी को आयोजित की गई थी। इस बैठक में 59.28 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।