Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
VIDEO : Garh Kauthig in Dehradun Colourful presentations mesmerized audience songs captivated the audience
{"_id":"67303ec4614c76b2ca0136b6","slug":"video-garh-kauthig-in-dehradun-colourful-presentations-mesmerized-audience-songs-captivated-the-audience","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गढ़ कौथिग : रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन, गीतों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गढ़ कौथिग : रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन, गीतों ने बांधा समा
देहरादून क्लेमेंटटाउन में गढ़वाल भ्रांत मंडल की ओर से आयोजित गढ़ कौथिग मेले में दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं लोकगायकों ने गीतों की प्रस्तुति देकर समा बांधा। वहीं मेले में स्टॉल पर पहाड़ी उत्पादों की खूब खरीदारी की गई। शनिवार को क्लेमेंटटाउन के पीपलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित गढ़ कौथिग मेले के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व उद्यान निदेशक डॉ. वीर सिंह नेगी ने किया। यहां गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था की महिलाओं और स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। मेले में छात्राओं ने ढ़ाई हाथ धमेली, नीलम डोविरियाल की ओर से ढांगा रे ढांगा ना जा मुल्या फांगा, पीपलेश्वर महादेव समिति की महिलाओं ने खोल दे माता खोल भवानी, धू करी धूपणू करी नि मानी, ग्राफिक एरा विवि के छात्राओं ने बैंड की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि डॉ. वीर सिंह नेगी ने कहा कि इस प्रकार के मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहरों को संजोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। ये आयोजन स्वरोजगार के सृजन की नींव पड़ती है। वहीं गढ़ कौथिग मेले में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 150 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।