{"_id":"67178720689a9977dc076571","slug":"video-roads-of-tigaon-in-ballabhgarh-will-be-developed-in-a-modern-way","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मॉडर्न तरीके से डेवलप होगा बल्लभगढ़ के तिगांव की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मॉडर्न तरीके से डेवलप होगा बल्लभगढ़ के तिगांव की सड़कें
बल्लभगढ़ के तिगांव सड़क को मॉडर्न तरीके से डेवलप करने की योजना बनाई जा रही है। नवंबर में इसका सड़क का कार्य भी शुरू हो जाएगा। इस सड़क को मॉडर्न तरीके से बनाया जाएगा जिसमें ग्रीनरी के साथ-साथ रंग-बिरंगी लाइट लगेगी। नगर निगम के एक्शन ओपी कर्दम ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बल्लभगढ़ के अंबेडकर चौक से मुंबई दिल्ली बड़ौदा एक्सप्रेसवे को टच करने वाली सड़क को मॉडर्न तरीके से बनाया जाएगा। इसका कार्य नवंबर में दीपावली के बाद शुरू कर दिया जाएगा जिसमें ग्रीनरी के साथ अलग-अलग तरह की लाइटिंग भी लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्लानिंग हाई अथॉरिटी को भेज दी गई है जैसे ही अप्रूवल आ जाएगा दीपावली के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा और लगभग कुछ समय बाद लोगों को एक अच्छी मॉडर्न तरीके की सड़क मिलेगी।
वही बल्लभगढ़ के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस योजना को लेकर बताया कि साढ़े 9 करोड़ की लागत से तिगांव सड़क को मॉडर्न तरीके से बनाया जा रहा है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा और लोगों को एक अच्छी और सुंदर सड़क मिलेगी। मूलचंद ने बताया कि इस साढ़े 9 करोड रुपए में दो और सड़कों को जोड़ा जाएगा जिसमें तिगांव रोड से सेक्टर नहर को जोड़ने वाली सड़क रहेंगी और तीसरी हार्डवेयर से सेक्टर 55 की तरफ जाने वाली सड़क। इन सड़को को मॉडर्न तरीके से बनाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।