{"_id":"6716ffd82bea3df0360df879","slug":"angry-farmers-blocked-roads-due-to-lack-of-water-and-electricity-in-guna-guna-news-c-1-1-noi1226-2240861-2024-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News: गुना में पानी और बिजली की व्यवस्था न होने से किसान नाराज, सड़क पर कर दिया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: गुना में पानी और बिजली की व्यवस्था न होने से किसान नाराज, सड़क पर कर दिया चक्काजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Tue, 22 Oct 2024 07:58 AM IST
मक्का की बंपर आवक होने की वजह से जिले की नानाखेड़ी मंडी में पैर रखने के लिए जगह नहीं बची है। इसे देखते हुए प्रशासन ने दशहरा मैदान में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भेज दिया, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाएं नहीं होने की वजह से सोमवार को किसान भड़क गए और रिलायंस पेट्रोल पम्प के समीप चक्काजाम कर दिया। इस दौरान किसानों और यातायात डीएसपी के बीच बहस भी हुई।
जानकारी के मुताबिक नानाखेड़ी मंडी के सभी टीनशेड और खाली पड़ी जगह मक्का की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से भर चुकी है। मंडी प्रबंधन के पास परिसर में कोई जगह उपलब्ध नहीं है, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को ठहराया जा सके। इसके बाद जिला प्रशासन की सहमति पर किसानों के वाहनों को दशहरा मैदान पर पहुंचा दिया गया, जहां देखते ही देखते एक हजार से ज्यादा वाहन एकत्रित हो गए। इतनी बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकवाकर मंडी प्रबंधन और जिला प्रशासन दशहरा मैदान में पानी और बिजली जैसी व्यवस्थाएं करना भूल गया।
करीब दो दिनों से दशहरा मैदान पर परेशान हो रहे किसानों ने प्रशासन तक अपनी समस्या पहुंचाने के लिए रिलायंस पेट्रोल पम्प पर चक्काजाम किया। जिसके बाद गुना और शिवपुरी जाने वाला मार्ग बंद हो गए, जाम खुलवाने के लिए यातायात डीएसपी अपनी जीप से पहुंचे तो किसान उसके सामने खड़े हो गए और चेतावनी दी कि, वे जब तक जीप के सामने से नहीं हटेंगे तब तक की दशहरा मैदान में व्यवस्थाएं नहीं जुटा दी जाती हैं। बताया जा रहा है अधिकारियों के आश्वासन पर फिलहाल किसान मान गए हैं, लेकिन चेतावनी दी है कि कुछ घंटों के भीतर अगर बिजली और पानी का इंतजाम नहीं किया गया तो वे इंतजार नहीं करेंगे। उधर कुछ किसानों ने खरीदी प्रक्रिया धीमी गति से चलने का आरोप लगाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।