{"_id":"684430879c5a646c55064254","slug":"video-aimim-workers-showered-flowers-on-namazis-in-ghaziabads-nahal-village-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: नाहल गांव में नमाजियों पर एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: नाहल गांव में नमाजियों पर एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा
ईद उल अजहा के पावन अवसर पर ग्राम नाहल ईदगाह में नमाज अदा करके निकल रहे नमाजी भाइयों पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लिमीन गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष पंडित मनमोहन झा गामा ने साथियों संग मिलकर पुष्पवर्षा कर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी। पंडित मनमोहन गामा ने कहा कि आप सभी सम्मानित नागरिकों के दुख सुख में पार्टी के कार्यकर्ता सदैव आपके साथ हैं, ईद उल अजहा का त्योहार खुशियां पूर्वक मनायें, पुलिस प्रशासन का भी आभार व्यक्त करते हुये उन्होंने कहा कि नाहल में ईद पर शांतिपूर्ण नमाज अदा कराने में पुलिस ने अहम भूमिका निभाई है,गांव में आमजन अब पुलिस के भय से मुक्त हैं और अपने त्यौहार को खुशीपूर्वक मना रहे हैं।इस मौके पर पंडित मनमोहन झा गामा के साथ सदाकत राणा,जावेद चौधरी,नफीस सलमानी,सुनील पालीवाल,चाँद राजपूत,नजर राजपूत, शहज़ाद,रिजवान हसरत,क़ासिद,आज़ाद,जफर मो0,श्याम पांडे,अमित कुमार,नीरज पटेल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।