{"_id":"67deaa571e8fd0f831067a5b","slug":"video-historical-beautification-done-at-nahal-jhaal-in-ghaziabad-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गाजियाबाद में नाहल झाल पर हुआ ऐतिहासिक सौंदर्यीकरण, सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गाजियाबाद में नाहल झाल पर हुआ ऐतिहासिक सौंदर्यीकरण, सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुलंदशहर खंड गंगनहर के अंतर्गत मसूरी क्षेत्र के गंगनहर नाहल झाल का दौरा किया और सिंचाई विभाग द्वारा किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि यह मुख्य नहर मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, हापुड़, बुलंदशहर और फिरोजाबाद तक सिंचाई की व्यवस्था करती है। साथ ही नोएडा और गाजियाबाद व दिल्ली को पीने का शुद्ध गंगाजल भी इसी नहर से प्राप्त होता है। योगी सरकार के नेतृत्व में सिंचाई विभाग लगातार किसानों और आम जनता के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया करवा रही है। नहरों की देखरेख और सुधार से किसानों को सिंचाई में लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी फसलें अब तीन-तीन बार हो रही हैं। नहरों का रखरखाव और सौंदर्यकरण बेहद आवश्यक है, क्योंकि इससे किसानों की फसलों को भरपूर पानी मिलता है और आम जनता को पीने का शुद्ध जल।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।