{"_id":"6811ddcb80f858203400cc5a","slug":"video-wave-city-police-arrested-the-wanted-accused-of-cow-slaughter-in-an-encounter-2025-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में मुठभेड़, वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड में गौकशी के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में मुठभेड़, वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड में गौकशी के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत बुधवार सुबह करीब 05 बजे जब वेव सिटी पुलिस द्वारा एक चेक पाइंट लगाकर कुडियागढी अंडरपास के नीचे चेकिंग की जा रही थी तभी उस समय एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर सवार आ रहा था तो पुलिस टीम को देखते ही उसने अचानक अपनी बाइक मोड़ी और भूडगढी कच्चे रास्ते की तरफ भागने की कोशिश की पुलिस की टीम द्वारा जब उसको पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने तमंचे के द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया,पुलिस की जबाबी कार्यवाही में आत्मरक्षार्थ हेतु जब पुलिस के द्वारा फायरिंग की गई तो उसके एक पैर में गोली लग गई।सहायक पुलिस आयुक्त प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम बिलाल पुत्र जहीर निवासी किले वाली मजिस्द डासना थाना वेव सिटी बताया और जब उससे और सघन पूछताछ की गई तो पता चला कि उसके खिलाफ गाजियाबाद एवं दिल्ली एनसीआर में दो दर्जन से भी ज्यादा केस रजिस्टर्ड हैं।एसीपी ने बताया कि थाना वेव सिटी पर पंजीकृत गौकशी के मुकदमे में ये वांछित चल रहा था और उसने ये स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर गौकशी की घटना को अंजाम दिया था।अब पूछताछ के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।घायल होने के कारण उसे उपचार हेतु सीएचसी डासना में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा 315 बोर और एक खोखा व एक जिंदा कारतूस तथा एक बाइक बरामद की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।